लेखक की मेहनत बयां करती है 'गुलाबो सिताबो' : अमिताभ बच्चन
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 'गुलाबो सिताबो' (Gulabo Sitabo) की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट लेखक की मेहनत और तैयारी के बारे में चीख-चीख कर बता रही है.
लखनऊ : मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 'गुलाबो सिताबो' (Gulabo Sitabo) की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट लेखक की मेहनत और तैयारी के बारे में चीख-चीख कर बता रही है. अमिताभ ने शूजित सरकार के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा, "एक अन्य क्षितिज में प्रवेश कर रहा हूं, एक उद्यम जो मेहनती लेखन और जोशभरी तैयारी के बारे में चीख-चीखकर बता रहा है."
'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे. फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी. पहली बार आयुष्मान अमिताभ के साथ स्क्रीन साझा करेंगे. बात दें कि अमिताभ बच्चन 'गुलाबो सिताबो' के साथ साथ फिल्म 'चेहरे'की भी शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार एक साथ नजर आएंगे.
Tags
संबंधित खबरें
'Ek Jaadugar': विक्की कौशल बने ‘एक जादूगर’, शूजित सरकार की फिल्म में जादुई अवतार में आएंगे नजर (View Poster)
बच्चों के लिए अधिक फिल्में बननी चाहिए, मैं उनके लिए फिल्में बनाऊंगा: शूजीत सरकार
Shoojit Sircar ने किया दावा, कहा- अमिताभ बच्चन कभी नहीं डरते
अमिताभ बच्चन के दिव्यांग प्रशंसक ने पैरों से बनाई उनकी पेंटिंग, बिग बी ने किया शेयर
\