बॉलीवुड

खाली समय में पुरानी बातों को याद करते हैं अमिताभ बच्चन, महानायक ने मशहूर दिवंगत अभिनेताओं के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि अपने ऑफ डे में वह कुछ नहीं करते हैं बल्कि अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं. मेगास्टार ने मशहूर दिवंगत अभिनेताओं के साथ वाली अपनी कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'लावारिस' से भी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. बिग बी 'ब्रह्मास्त्र' और तमिल फिल्म 'उयन्र्ता मणिथन' में भी नजर आएंगे.

खाली समय में पुरानी बातों को याद करते हैं अमिताभ बच्चन, महानायक ने मशहूर दिवंगत अभिनेताओं के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

मुंबई :  मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का कहना है कि अपने ऑफ डे में वह कुछ नहीं करते हैं बल्कि अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं. अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को राजेश खन्ना और शशि कपूर जैसे मशहूर दिवंगत अभिनेताओं के साथ वाली अपनी कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'लावारिस' से भी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं.

इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एक शेड्यूल जो आपको नॉन स्टॉप बिना रुके काम करवाता है. उससे जब आपको एक ऑफ डे मिलता है, आपको नहीं पता कि क्या करना है इसलिए मैंने कुछ भी नहीं किया और पुराने दौर को याद किया."

यह भी पढ़ें : मुंबई की बारिश को लेकर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ये मजेदार मीम

अमिताभ फिलहाल 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना भी हैं. बिग बी 'ब्रह्मास्त्र' और तमिल फिल्म 'उयन्र्ता मणिथन' में भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).