कोरोना वायरस से बचाव के लिए अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर खास अंदाज में दी नसीहत, लाजवाब पोस्ट जीत लेगा दिल
कोरोना वायरस के खिलाफ बिग बी हर वक़्त कुछ न कुछ नया करके अपने फैन्स को इससे बचकर रहने की सलाह देते रहते हैं.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का अंदाज बेशक सबसे जुदा है. फिर चाहे बात परदे की हो सोशल मीडिया की. बिग बी हर बार फैन्स के लिए कुछ नया कर जाते हैं. वैसे तो अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा से ही एक्टिव रहते हैं लेकीन कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में उनका अंदाज बिलकुल बदला हुआ है. बिग बी हर वक़्त कुछ न कुछ नया करके अपने फैन्स को कोरोना से बचकर रहने की सलाह देते रहते हैं. ऐसे में महानायक ने एक बार फिर अपने दिलचस्प पोस्ट से सभी का ध्यान खिंचा है. क्योंकि उन्होंने कोरोना से बचने के लिए ये नायाब तरीका जो बताया है.
दरअसल अमिताभ बच्चन ने लिखा कि ख़बरदार !!! घर में रहो , बाहर ना निकलो ! इस कमबख़्त 'कोरोना' , को उलटा मत पड़ने दीजिए !! नहीं नहीं ... आप मेरी बात नहीं समझ रहे हैं ! 'कोरोना' को उलटा पढ़िए ... हो जाएगा ... 'नारोको"
T 3490 - ख़बरदार !!! घर में रहो , बाहर ना निकलो !
इस कमबख़्त 'कोरोना' , को उलटा मत पड़ने दीजिए !!
नहीं नहीं ... आप मेरी बात नहीं समझ रहे हैं !
'कोरोना' को उलटा पढ़िए ... हो जाएगा ... 'नारोको" ... !!! 😧 pic.twitter.com/UFECkSTFrs
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 2, 2020
इसके साथ ही अमिताभ ने ट्विटर पर एक और पोस्ट किया है जिसमें एक फोटो में डॉक्टर ने अपने कंधे पर पूरी दुनिया को उठा रखा है. इस पोस्ट से बिग बी बेशक आज के दौर को बता रहे हैं जहां स्वास्थकर्मी कोरोना से पूरी दुनिया की रक्षा कर रहे हैं.
T 3491 - " सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं ..." 🎼
( my song from film 'Coolie' ) pic.twitter.com/XfeSIYSn3R
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 3, 2020
आपको बता दे कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अमिताभ बच्चन ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. हालांकि उन्होंने कितनी राशि दान की ये नहीं बताया है. लेकिन इशारों इशारों में दान की बात जरूर बताई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2020 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

