Amitabh Bachchan on Pandemic Corona: महामारी के समय में फला-फूला है वर्चुअल वर्ल्ड
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोनाकाल में वर्चुअल वल्र्ड को फलते-फूलते देखा है. बिग बी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में करवाचौथ के संदर्भ में लिखा है, "महामारी के समय में ही आभासी दुनिया का प्रचार-प्रसार हुआ है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कोरोनाकाल में वर्चुअल वल्र्ड को फलते-फूलते देखा है. बिग बी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में करवाचौथ के संदर्भ में लिखा है, "महामारी के समय में ही आभासी दुनिया का प्रचार-प्रसार हुआ है. प्रियजनों के दूर रहने के बावजूद महिलाएं दुल्हन की तरह से सज-धजकर पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद फेसटाइम की मदद से अपने चांद को देखकर अपना व्रत तोड़ रही हैं, लोग एक-दूसरे को खाना खिला रहे हैं."
उन्होंने आगे लिखा, "यह देश इस तरह की भावनाओं व संस्कृति से समृद्ध है. यहां हजारों साल पुरानी पंरपराएं आज भी जीवित हैं. ये जिस तरीके से बनाए गए हैं, जिस तरह से सालों साल चले आ रहे हैं, किस भक्ति में लोग आज भी इन्हें मना रहे हैं, इनका पालन कर रहे हैं और इनकी हमेशा रहने वाली उपस्थिति. लेकिन वक्त के साथ प्रेम, स्नेह को जाहिर करने का नया तरीका कई तरह के इमोजी हैं, हालांकि असली के जो भाव हैं, उनकी जगह ये कभी नहीं ले सकते हैं." यह भी पढ़े: KBC 12 में मनुस्मृति पर सवाल पूछना पड़ा अमिताभ बच्चन को भारी, होस्ट समेत मेकर्स के खिलाफ दर्ज हुई FIR!
वर्कफ्रंट कि बात करें तो अमिताभ बच्चन टीवी का मशहूर रियालिटी शो 'कौन बनेगा करोडपति' होस्ट कर रहे है. वहीं फिल्मों की बात करे तो अमिताभ बच्चन अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा सैराट फेम डायरेक्टर नागराज मंजुले के साथ फिल्म 'झुंड' में भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

