बॉलीवुड

Abhishek Bachchan की फिल्म 'The Big Bull' देखकर गर्व से फुले नहीं समा रहे हैं Amitabh Bachchan, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पुल

अभिषेक बच्चन की सीरीज 'द बिग बुल' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी धमाल मचाया हुआ है. ओटीटी पर रिलीज हुई इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में इस प्रोजेक्ट को देखा जा रहा है.

Abhishek Bachchan की फिल्म 'The Big Bull' देखकर गर्व से फुले नहीं समा रहे हैं Amitabh Bachchan, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पुल
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की सीरीज 'द बिग बुल' (The Big Bull) ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी धमाल मचाया हुआ है. ओटीटी पर रिलीज हुई इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में इस प्रोजेक्ट को देखा जा रहा है. फिल्म को मिल रही ढेर सारी प्रशंसा के बाद अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी इसे लेकर पोस्ट शेयर करते हुए अपने बेटे अभिषेक बच्चन के लिए तारीफों के पुल बांधे हैं.

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर 'द बिग बुल' सीरीज से अभिषेक बच्चन की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "वेल डन बडी, एक गर्व पिता." इसी के साथ उन्होंने 'WHTCTW' लिखा हजी जिसे लेकर उनके फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं. इस फोटो पर अभिषेक बच्चन और उनकी भांजी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने भी हार्ट इमोजी पोस्ट कर अपना प्यार जताया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

ये भी पढ़ें: The Big Bull Teaser: अजय देवगन ने अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल का दमदार टीजर किया रिलीज, लिख दी ये बड़ी बात

बता दें कि 'द बिग बुल' के प्रमोशन के दौरान भी अमिताभ बच्चन अपने बेटे की इस फिल्म का सोशल मीडिया पर प्रचार करते नजर आए. इस फिल्म को 8 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया. फिल्म को 8 नवंबर 2020 को रिलीज होना था लेकिन इसकी रिलीज टाल दी गई थी जिसके बाद उसे इस साल अप्रैल में दर्शकों के सामने पेश किया गया.

'द बिग बुल' फिल्म की तुलना 'स्कैम 1992' से की जा रही थी जिसमें प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का  मुख्य किरदार निभाया था. दोनों ही फिल्मों की कहानी काफी हद तक एक दूसरे से मेल खाती नजर आती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).