बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने करवाई मोतियाबिंद की सर्जरी- Reports

अमिताभ बच्चन अगले 24 घंटों में घर वापस आ जाएंगे." दिग्गज अभिनेता ने शनिवार रात अपने ब्लॉग पर सर्जरी के लिए जाने के बारे में लिखा था. उन्होंने संकेत देते हुए लिखा था, "मेडिकल कंडीशन..सर्जरी..लिखने में असमर्थ."

Amitabh Bachchan ने करवाई मोतियाबिंद की सर्जरी- Reports
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महानायक 24 घंटे में घर वापस आ जाएंगे. इस बारे में हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. मनोरंजन पोर्टल बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, "यह कुछ नहीं है, केवल एक मोतियाबिंद सर्जरी हुई है. अमिताभ बच्चन अगले 24 घंटों में घर वापस आ जाएंगे." दिग्गज अभिनेता ने शनिवार रात अपने ब्लॉग पर सर्जरी के लिए जाने के बारे में लिखा था. उन्होंने संकेत देते हुए लिखा था, "मेडिकल कंडीशन..सर्जरी..लिखने में असमर्थ."

हालांकि, उन्होंने चिकित्सा स्थिति के बारे में विस्तार से नहीं बताया और न ही उस प्रक्रिया के बारे में बात की, जिससे उन्हें गुजरना था. अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए चिंतित प्रशंसकों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया.

पिछले साल बिग बी कोरोनावायरस की चपेट में आए थे, जहां वह बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ अस्पताल में भर्ती हुए थे. अभिनेता के कार्यालय को विवरणों की आधिकारिक पुष्टि करना अभी बाकी है.

बिग बी की बैक टू बैक पांच फिल्में आ रही हैं. उनकी अगली रिलीज रूमी जाफरी का मनोवैज्ञानिक सस्पेंस ड्रामा 'चेहरे' है, जिसमें सह-कलाकार इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती हैं. अभिनेता वर्तमान में अजय देवगन द्वारा निर्देशित थ्रिलर 'मेडे' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).