बॉलीवुड

'ऐश्वर्या कहां हैं बुड्ढे' कहकर ट्रोल कर रहे यूजर को अमिताभ बच्चन ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड के महानयाक अमिताभ बच्चन न अपने काम और साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के बीच बने हुए हैं. लेकिन इन दिनों देशभर में चल रहे लॉकडाउन के चलते वो ज्यादतर समय पर इंटरनेट के माध्यम से अपने चाहनेवालों के साथ इंटरैक्ट कर रहे हैं.

'ऐश्वर्या कहां हैं बुड्ढे' कहकर ट्रोल कर रहे यूजर को अमिताभ बच्चन ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें पूरा मामला
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के महानयाक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने काम और साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के बीच बने हुए हैं. लेकिन इन दिनों देशभर में चल रहे लॉकडाउन (Lockdown) के चलते वो ज्यादतर समय पर इंटरनेट के माध्यम से अपने चाहनेवालों के साथ इंटरैक्ट कर रहे हैं. बीते दिनों बिग बी (Big B) ने बैसाखी (Baisakshi) के शुभ अवसर पर सभी बधुओं को इसकी बधाई देते हुए इंटरनेट पर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट को लेकर अब जहां लोग भी उन्हें विश करने लगे वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने उनकी पोस्ट पर अपशब्द लिखकर उन्हें ट्रोल (Troll) करने की कोशिश की.

अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 'सुहाग' के एक सीन की फोटो शेयर की जिसमें वो पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए. उनकी इस फोटो पर एक यूजर ने बेहद शर्मनाक तरीके से कमेंट किया जिसका बिग बी ने करारा जवाब भी दिया.

उस यूजर ने बिग बी (Big B) के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐश्वर्या कहां हैं बुड्ढे." इस कमेंट में ऐश्वर्या का नाम देखकर बिग बी भी नाराज हो गए लेकिन उन्हें बेहद शांतिपूर्ण ढंग से उस यूजर की बोलती बंद कर दी.

बिग बी ने दिया यूजर को करारा जवाब (Photo Credits: Instagram)

उस यूजर का जवाब देते हुए बिग बी ने लिखा, "वो वहां हैं जहां आप कभी पहुंच नहीं पाएंगे, बाप रे बाप." ये भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ जंग में अमिताभ बच्चन जरूरतमंदों में रोजाना बांट रहें हैं 2 हजार खाने के पैकेट

गौरतलब है कि इंटरनेट पर एक्टिव रहने वाले बिग बी को कई दफा अपने पोस्ट्स के चलते ट्रोल भी होना पड़ा है. लेकिन कई ऐसे भी मौके आए हैं जहां फॉलोअर्स कमेंट्स सेक्शन में सारी सीमा पार देते हैं और ऐसे में बिग बी का इस तरह से जवाब देना जवाब देना जायज भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).