बॉलीवुड

Amitabh Bachchan Post: बिग बी ने राखी बांधे हुए शेयर की फोटो, लिखा- जायदाद, शौहरत और घमंड साथ नहीं जाते

दरअसल महानायक ने अपने नए पोस्ट से लोगों से दुआएं जमा करने की अपील कर रहें हैं.

Amitabh Bachchan Post: बिग बी ने राखी बांधे हुए शेयर की फोटो, लिखा- जायदाद, शौहरत और घमंड साथ नहीं जाते
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अस्पताल से अब घर वापसी कर चुके है. फिलहाल वो घर पर ही आराम कर रहें हैं. हालांकि बिग बी अपने दिल का हाल सोशल मीडिया के जरिए लगातार सभी के साथ शेयर कर रहे हैं. दरअसल अमिताभ सोशल मीडिया पर लगातार खुद से जुड़ी अपडेट पोस्ट करते रहते हैं और फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. तो वहीं फैंस भी अपने इस मेगास्टार के पोस्ट पर जमकर कमेंट्स करते हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है. दरअसल महानायक अपने नए पोस्ट से लोगों से दुआएं जमा करने की अपील कर रहें हैं.

अमिताभ बच्चन ने अपने हाथों पर बंधी राखी की फोटो शेयर करते लिखा कि दुआएं जमा करते रहिए.... सुना है जायदाद, शौहरत ऐवं घमंड साथ नहीं जाते. अपने इस पोस्ट से बिग बी ने सभी को लाइफ का एक बड़ा पाठ पढ़ाया है.

आपको बता दे कि हाल में जब बच्चन परिवार के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई तो हर कोई हैरान रह गया. अमिताभ बच्चन संग उनके बेटे अभिषेक, बहु ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई. ऐश्वर्या और आराध्या जहां पहले ही ठीक हो गए वहीं अमिताभ बच्चन भी कुछ दिन पहले ठीक हो चुके हैं. हालांकि अभिषेक बच्चन अब भी कोरोना संक्रमित है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

वर्कफ्रंट की बात करें अमिताभ बच्चन आने वाले समय तीन फिल्मों में नजर आयेंगे. अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र, नागराज मंजुले की झुंड और रूमी जाफरी की चेहरे में दिखाई देंगे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).