KBC 12: अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन के दौरान की केबीसी की शूटिंग? उठते सवालों पर महानायक ने दी सफाई
अमिताभ बच्चन जल्द ही अपना पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन लेकर आ रहे हैं. इस शो को लेकर हाल ही में बिग बी ने शूटिंग की थी जिसे लेकर काफी सवाल भी उठा. देशभर में लॉकडाउन की स्थिति में अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा सभी व्यापार बंद है. फिल्म, टीवी शोज और वेब सीरीज की शूटिंग भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही अपना पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का 12वां सीजन लेकर आ रहे हैं. इस शो को लेकर हाल ही में बिग बी (Big B) ने शूटिंग की थी जिसे लेकर काफी सवाल भी उठा. देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति में अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा सभी व्यापार बंद है. फिल्म, टीवी शोज और वेब सीरीज की शूटिंग भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है. इन हालातों में बिग बी ने अपने शो के कैसे शूट किया? इस बात को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था.
इस विषय पर अपना पक्ष रखते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि शूटिंग के दौरान लॉकडाउन नियमों का पालन किया गया था और साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का भी ख्याल रखा गया. बिग बी ने अपने पोस्ट में लिखा, "हां मैंने काम किया है..इससे परेशानी है, तो इसे अपने तक ही सीमित रखें..लॉकडाउन की इस परिस्थिति में यहां कुछ कहने की कोशिश न करें..जितना संभव हो सके, पर्याप्त मात्रा में सावधानियां बरती गईं..दो दिन के काम को एक ही दिन में निबटा लिया गया..शाम के छह बजे काम शुरू किया गया है और कुछ ही देर में खत्म कर लिया गया है."
ये भी पढ़ें: KBC 12 Registration: अमिताभ बच्चन लेकर आ रहे हैं ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’, जानें कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12' के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 मई से ऑनलाइन शुरू की जाएगी. इसकी घोषणा भी बिग बी ने एक वीडियो मैसेज के जारी की थी.
(With Inputs from IANS)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

