अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने करण कपाड़िया को फिल्म 'ब्लैंक' के लिए दी शुभकामनाएं
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के भांजे करण कपाड़िया को उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'ब्लैंक' के लिए शुभकामनाएं दी हैं...
मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के भांजे करण कपाड़िया को उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'ब्लैंक' के लिए शुभकामनाएं दी हैं. अमिताभ बच्चन ने डिंपल के साथ 'बंटवारा', 'अजूबा', 'मृत्युदाता' जैसी कई फिल्में की है. उन्होंने ट्वीट किया, "'ब्लैंक' को शुभकामनाएं. डिंपल जी के बेटे - उनकी बहन के बेटे को शुभकामनाएं."
वहीं, ऋषि जिन्होंने डिंपल के साथ 'बॉबी' जैसी हिट फिल्म दी थी, उन्होंने भी करण को आर्शीवाद दिया. उन्होंने लिखा, "फिल्म 'ब्लैंक' को सफलता के लिए शुभकामनाएं, करण कपाड़िया को विशेष आर्शीवाद. फोड़ डालो लड़के!"
यह भी पढ़ें: Blank Trailer: आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे सनी देओल, डिंपल कपाड़िया के भांजे की डेब्यू फिल्म
यह फिल्म एक आत्मघाती हमलावर की जिंदगी के ईर्द-गिर्द घूमती है. करण के अलावा फिल्म में सनी देओल भी हैं. यह फिल्म 3 मई को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

