अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर 'गुलाबो सिताबो' 28 फरवरी 2020 को होगी रिलीज
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना अभिनीत 'गुलाबो सिताबो' फिल्म अगले साल 28 फरवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म निर्माताओं ने इसका पहला लुक साझा किया है. इसमें बिग बी एक बूढ़े आदमी के अवतार में दिख रहे हैं, जबकि आयुष्मान डी-ग्लैम लुक में दिखाई दे रहे हैं.
मुंबई: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अभिनीत 'गुलाबो सिताबो' (Gulabo Sitabo) फिल्म अगले साल 28 फरवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म निर्माताओं ने इसका पहला लुक साझा किया है. इसमें बिग बी एक बूढ़े आदमी के अवतार में दिख रहे हैं, जबकि आयुष्मान डी-ग्लैम लुक में दिखाई दे रहे हैं.
'गुलाबो सिताबो' कठपुतली बहनों की एक प्रसिद्ध जोड़ी है, जोकि उत्तर प्रदेश लोककथाओं का हिस्सा रही हैं. यह एक कॉमेडी फिल्म होगी.
यह भी पढ़ें : फिल्म गुलाबो सिताबो से अमिताभ बच्चन का लुक आया सामने, पहचान पाना बेहद मुश्किल
'गुलाबो सिताबो' शुजीत सरकार द्वारा निर्देशित है और 'पीकू' फेम जूही चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई है. पहले आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में आयुष्मान ने फिल्म के कलाकारों और अन्य लोगों को एक 'ड्रीम टीम' कहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2019 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

