आलिया भट्ट का लंबे इंतजार के बाद सच हुआ यह सपना, सोशल मीडिया पर शेयर की यह न्यूज
फिल्मकार संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ काम करने का आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का सपना लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पूरा हो गया है...
मुंबई: फिल्मकार संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ काम करने का आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का सपना लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पूरा हो गया है. आलिया भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' (Inshallah) में नजर आएंगी. आलिया ने मंगलवार को ट्विटर "मैं सबसे पहले नौ साल की उम्र में संजय लीला भंसाली के कार्यालय में गई थी. तब मैं घबराई हुई थी और उम्मीद तथा प्रार्थना कर रही थी कि मैं उनकी अगली फिल्म में काम करूं. बहुत लंबा इंतजार करना पड़ा."
आलिया के लिए भंसाली की फिल्म में काम करना सपना सच होने जैसा है. उन्होंने कहा, "लोग कहते हैं कि आंखें खोल कर सपना देखो और मैंने यही किया. मैं 'इंशाअल्लाह' नामक इस खूबसूरत सफर पर जाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती."
Dream with your eyes wide open they say & I did. Sanjay Sir and Salman Khan are magical together & I can't wait to join them on this beautiful journey called “Inshallah” ❤#Inshallah #SLB @BeingSalmanKhan @bhansali_produc @SKFilmsOfficial @prerna982
— Alia Bhatt (@aliaa08) March 19, 2019
I was 9 when I first walked into Sanjay Leela Bhansali's office, all nervous and hoping and praying that I would be in his next film. It's been a long wait.
— Alia Bhatt (@aliaa08) March 19, 2019
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान और सलमान खान संजय लीला भंसाली की फिल्म में साथ आएंगे नजर, आलिया भट्ट होंगी लीड एक्ट्रेस ?
फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हैं. 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' (Student Of The Year) की अभिनेत्री ने कहा, "संजय सर और सलमान खान की जोड़ी जादुई है."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2019 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

