Alia Bhatt ने फिल्म ‘RRR’ की शूटिंग की शुरू, अजय देवगन, रामचरण और जूनियर NTR आएंगे नजर
आलिया भट्ट एस एस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म 'आरआरआर' से तेलुगु की फिल्म के साथ दक्षिण भारत की फिल्मी दुनिया में पदार्पण करने जा रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग के लिए आलिया भट्ट रविवार को ही हैदराबाद रवाना हुई.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. साथ ही अपनी शानदार एक्टिंग से आलिया ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. वहीं अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 2021 बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं. आलिया भट्ट एस एस राजामौली (S. S. Rajamouli) की बहुचर्चित फिल्म 'आरआरआर' (RRR) से तेलुगु की फिल्म के साथ दक्षिण भारत की फिल्मी दुनिया में पदार्पण करने जा रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग के लिए आलिया भट्ट रविवार को ही हैदराबाद रवाना हुई.
एस एस राजामौली की इस एक्शन फिल्म में साउथ सुपरस्टार रामचरण, जूनियर एनटीआर , अजय देवगन और ओलिविया मॉरिस मुख्य किरदार में हैं. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं. निर्देशक राजामौली ने सभी के लुक रिवील कर दिए हैं. जिसे देखकर लोगों में इस मूवी के प्रति बेहद क्रेज हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की आलिया का लुक इस फिल्म में कैसा होगा? आलिया के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार हैं. यह भी पढ़े: फिल्म ‘आरआरआर’ की स्टारकास्ट में रे स्टीवेन्सन, ओलिविया मॉरिस और एलिसन डूडी हुए शामिल, करैक्टर पोस्टर हुए रिलीज
View this post on Instagram
बता दें, फिल्म 'बाहुबली' के बाद, एसएस राजामौली इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और इसमें टॉलीवुड के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा पहली बार एक साथ दिखाई देंगे. डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर, 30 जुलाई 2020 को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

