बॉलीवुड

रणबीर को डेट कर रहीं आलिया भट्ट ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को कहा शुक्रिया, जानें वजह

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को डेट कर रही हैं. कभी उनका नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) से भी जोड़ा जाता था. आलिया और सिद्धार्थ ने साथ में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी.

रणबीर को डेट कर रहीं आलिया भट्ट ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को कहा शुक्रिया, जानें वजह
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Photo Credits: File Image)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को डेट कर रही हैं. कभी उनका नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) से भी जोड़ा जाता था. आलिया और सिद्धार्थ ने साथ में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के बाद से ही दोनों काफी करीब आ गए थे मगर किसी वजह से बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. हाल ही में जब बॉलीवुड के कुछ सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने गए थे, तब रणबीर-आलिया और सिद्धार्थ ने एक ही प्लेन में सफर किया था. खबरों की माने तो सफर के दौरान आलिया और सिद्धार्थ एक दूसरे को इग्नोर कर रहे थे.

हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' (Kalank) का टीजर रिलीज कर दिया गया था. सोशल मीडिया पर इस टीजर की खूब प्रशंसा की जा रही है. अब आलिया के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ ने भी आलिया की फिल्म के टीजर की तारीफ की है. सिद्धार्थ ने लिखा कि, " वाओ सुपर्ब....सभी बहुत अच्छे लग रहे हैं... ." आलिया ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि, "शुर्किया सिड."

यह भी पढ़ें:-  आलिया भट्ट के साथ ब्रेकअप पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताई ये अहम बात

'कलंक' की बात करें तो इस फिल्म में वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम भूमिका में हैं. अभिषेक वर्मन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है. यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2019 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).