बॉलीवुड

आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ इस तरह मनाएंगी वैलेंटाइन्स डे

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी अहम भूमिका में है. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी उत्साह बना हुआ. फैन्स फिल्म के गानों को बेहद पसंद कर रहे हैं

आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ इस तरह मनाएंगी वैलेंटाइन्स डे
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Pixabay and Twitter)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी अहम भूमिका में है. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी उत्साह बना हुआ. फैन्स फिल्म के गानों को बेहद पसंद कर रहे हैं. आलिया और रणवीर इन दिनों 'गली बॉय' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. गुरुवार को दोनों ने मीडिया से अपनी फिल्म के बारे में बातचीत की. इंटरव्यू के दौरान आलिया ने अपने वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day)  के प्लान के बारे में भी बताया. उन्होंने रणबीर कपूर का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा उन्हीं की तरफ था.

आलिया ने कहा कि, "मैं इस बार वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट नहीं करूंगी क्योंकि मेरे पास टाइम नहीं है. मैं उस दिन शूटिंग में व्यस्त हूं. लेकिन मैं 'ब्रह्मास्त्र'(Brahmastra)  के लिए ही शूट कर रही हूं तो आधा सेलिब्रेशन सेट पर ही हो जाएगा." फिर आलिया मजाक में कहती हैं कि, "मैं अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ  वैलेंटाइन्स डे मनाऊंगी." इसके बाद आलिया ने बताया कि जब वह स्कूल में थी, तब वह वैलेंटाइन्स डे के लिए काफी एक्साइटेड रहती हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें एक बार वैलेंटाइन्स डे पर किसी ने परफ्यूम गिफ्ट किया था.

 

View this post on Instagram

 

Merry Christmas 🌲🌼 . . @aliaabhatt #Ranbirkapoor #merrychristmas #bollywood #aliabhatt #ranbirkapoor143 #ranbiralia #brahmastra

A post shared by Ranbir kapoor ⭐ (@ranbirkapoor143_) on

आपको बता दें कि फिल्म 'गली बॉय' का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. टाइगर बेबी प्रोडक्शन्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है. यह फिल्म 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2019 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).