Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Announce Pregnancy: करण जौहर से लेकर सोनी राजदान, प्रियंका चोपड़ा और तमाम सितारों ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी बधाइयां
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे. दोनों एक साथ फिल्म ब्रम्हास्त्र में नजर आने वाले हैं. अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी.
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Announce Pregnancy: आलिया भट्ट ने सोमवार की सुबह को खास बना दिया है, उन्होंने सुबह-सुबह इंस्टाग्राम पर गुड न्यूद शेयर की है. आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट से शेयर की है।
आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, हमारा बेबी...जल्द आ रहा है. आलिया ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वे हॉस्पिटल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और रणबीर कपूर कैप लगाए बैक साइड से फोटो में दिख रहे हैं.
आलिया के प्रेग्नेंट होने की खबर आग की तरह फैल गई है, करण जौहर से लेकर सोनी राजदान, प्रियंका चोपड़ा और तमाम सितीरे इंस्टाग्राम पोस्ट पर बधाई देते नहीं थक रहे हैं.
View this post on Instagram
- करण जौहर ने आलिया-रणबीर को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, दिल फटा जा रहा है.
- सोनी राजदान ने लिखा, बधाई हो मामा और पापा शेर.
- प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, बधाई हो हनी, ये! और इंतजार नहीं कर सकती.
- मलाइका अरोड़ा ने लिखा, गॉड ब्लेस और रेड हार्ट भेजा.
- रितेश देशमुख ने लिखा, आपकी जिंदगी की बेस्ट जर्नी अब शुरु होती है, शुभ कामनाएं और प्यार.
- मौनी रॉय ने लिखा, ओम नम: शिवाय, बहुत खुश.
- परिणीति चोपड़ा ने लिखा, बधाई लवर्स.
- बिपाशा बसु ने लिखा आप दोनों को शुभकामनाएं.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे. दोनों एक साथ फिल्म ब्रम्हास्त्र में नजर आने वाले हैं. अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

