रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के ब्रेकअप की खबर हुई Viral, एक्ट्रेस ने ये फोटो शेयर करके दिया करारा जवाब
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आखिरकार अपने और रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप की अफवाह पर चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसको को इसकी जानकारी दी.
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आखिरकार अपने और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ ब्रेकअप (Breakup) की अफवाह पर चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसको को इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बालकनी पर खड़ी होकर सूर्यास्त होते देख रहीं हैं. लेकिन उनके कैप्शन पर लोगों का ध्यान ज्यादा आकर्षित हुआ.
आलिया ने अपने कैप्शन में लिखा है, "'स्टे होम एंड..वाच सनसेट' उन्होंने इस फोटो का श्रेय रणबीर कपूर को दिया, और आलिया ने रणबीर 'आल टाइम फेवरेट' कहा."
View this post on Instagram
आलिया की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "तो वह केवल हम सब की खराब तस्वीरें लेता है." रणबीर की मां और अनुभवी अभिनेत्री नीतू कपूर ने तस्वीर पर एक दिल का इमोजी पोस्ट किया. ये भी पढ़ें: क्या सच में टूट गया है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच का रिश्ता? अब ये जानकारी आई सामने
आलिया और रणबीर अपने अगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में एक साथ दिखाई देंगे. फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2020 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

