बॉलीवुड

अक्षय कुमार के इस खतरनाक स्टंट को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें Video

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'हाउसफुल-4' की शूटिंग में व्यस्त है. शूटिंग के लिए अक्षय इस वक्त जैसलमेर में मौजूद है. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है

अक्षय कुमार के इस खतरनाक स्टंट को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें Video
अक्षय कुमार (Photo Credits : Twitter)

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'हाउसफुल-4' की शूटिंग में व्यस्त है. शूटिंग के लिए अक्षय इस वक्त जैसलमेर में मौजूद है. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अक्षय एक ऐसा स्टंट कर रहे हैं, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे. वह साइकिल चलाते हुए दिख रहे हैं और साथ ही उनको बॉक्सिंग करते हुए भी देखा जा सकता है. अक्षय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, अक्षय ने फैन्स को चेतावनी भी दी हैं कि इस वीडियो में किए स्टंट्स को वह न दोहराए.

अक्षय ने वीडियो को शेयर करते वक्त लिखा कि, "मैं इतना आजाद महसूस कर रहा हूं कि आप विश्वास भी नहीं कर सकते. मैंने जैसलमेर की सड़कों पर बिना हाथों का इस्तेमाल किए साइकिल चलाई. जिंदगी में बैलेंस और स्थिरता होनी चाहिए. आप इन स्टंट्स को सड़को पर मत दोहराना."

आपको बता दें कि फिल्म 'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, कृति खरबंदा और नाना पाटेकर जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 26 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होगी. इसके अलावा अक्षय को रजनीकांत के साथ फिल्म '2.0' में भी देखा जाएगा. इस फिल्म में एमी जैक्सन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.यह फिल्म 29 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).