बॉलीवुड

महाराष्ट्र पुलिस के सम्मान में सलमान खान-अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने बदली अपनी प्रोफाइल फोटो, रखा ये चिन्ह

कोरोना वायरस से इस जंग में न सिर्फ मेडिकल और स्वास्थ कर्मचारी बल्कि पुलिस भी जी-जान से मेहनत कर रही हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटोज और वीडियोज देखने को मिले हैं जिसमें ये देखा गया कि लॉकडाउन का पालन करवाने पुलिस घंटों तक धुप में खड़े होकर काम कर रही हैं.

महाराष्ट्र पुलिस के सम्मान में सलमान खान-अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने बदली अपनी प्रोफाइल फोटो, रखा ये चिन्ह
सलमान खान और अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) से इस जंग में न सिर्फ मेडिकल और स्वास्थ कर्मचारी बल्कि पुलिस भी जी-जान से मेहनत कर रही हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटोज और वीडियोज देखने को मिले हैं जिसमें ये देखा गया कि लॉकडाउन का पालन करवाने पुलिस घंटों तक धुप में खड़े होकर काम कर रही हैं. इसी के साथ नियमों की देखरेख के चलते इन्हें आराम के लिए भी बेहद कम समय मिल रहा है. अब इन योद्धाओं के सम्मान में बॉलीवुड भी आगे आ चुका है. सलमान खान, अक्षय कुमार समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो की जगह महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) का लोगो लगा दिया. इसके जरिए वो इन पुलिस कर्मचारियों को अपना सम्मान दे रहे हैं.

अक्षय कुमार पहले ही मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को 2 करोड़ रूपए का दान दे चुके हैं. अब ये सेलिब्रिटीज एक साथ मिलकर महाराष्ट्र पुलिस का उनके काम के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें सम्मान दे रहे हैं. ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र पुलिस के सम्मान में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने बदली DP, ट्वीट कर कही ये बात

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने महाराष्ट्र पुलिस के सम्मान में बदली अपनी सोशल मीडिया की प्रोफाइल फोटो (Photo Credits: Instagram)

सलमान और अक्षय के अलावा माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडिज, सई मांजरेकर और कैटरीना कैफ समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने पुलिस के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है.

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान ये सेलिब्रिटीज अपने घरों में रहकर तरह-तरह से लोगों को प्रोत्साहन दे रहे हैं और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रहने की सलाह भी दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).