बॉलीवुड

Akshay Kumar in Man vs. Wild: रसोड़े में बेयर ग्रिल्स था कहकर अक्षय कुमार ने शेयर की ये मजेदार फोटो, फैंस भी हुए लोटपोट

टीवी सीरियल 'सास निभाना साथिया' के एक सीन को म्यूजिकल ट्विस्ट देते हुए यशराज मुखते ने मैशअप सॉन्ग 'रसोड़े में कौन था' बना दिया. इस गाने ने सोशल मीडिया अकाउंट पर तहलका मचा दिया हैं. फैंस से लेकर सेलिब्रटी भी इस वायरल गाने पर जमकर वीडियो बना रहे हैं. इसी बीच खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 'रसोड़े में कौन था' की गुथी सुलझाते हुए बताया की रसोड़े में बेयर ग्रिल्स था.

Akshay Kumar in Man vs. Wild: रसोड़े में बेयर ग्रिल्स था कहकर अक्षय कुमार ने शेयर की ये मजेदार फोटो, फैंस भी हुए लोटपोट
बेयर ग्रिल्स और अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhaana Saathiya) के एक सीन को म्यूजिकल ट्विस्ट देते हुए यशराज मुखते (Yashraj Mukhate) ने मैशअप सॉन्ग 'रसोड़े में कौन था' (Rasode Main Kaun Tha) बना दिया. इस गाने ने सोशल मीडिया अकाउंट पर तहलका मचा दिया हैं. फैंस से लेकर सेलिब्रटी भी इस वायरल गाने पर जमकर वीडियो बना रहे हैं. इसी बीच खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 'रसोड़े में कौन था' की गुथी सुलझाते हुए मजेदार अंदाज से बताया की रसोड़े में बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) था.

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और बेयर ग्रिल्स की फोटो शेयर की हैं. इस फोटो को अक्षय ने मजेदार कैप्शन के साथ शेयर करते हुए लिखा,"रसोड़े में बेयर ग्रिल्स था. और आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि वो क्या पका रहा हैं?" अक्षय का यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. वहीं अक्षय के इस जवाब पर उनके फैंस अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं और कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Into The Wild: बेयर ग्रिल्स और अक्षय कुमार के शो का नया प्रोमो आया सामने, इनकी एडवेंचर्स जर्नी कर देगी हैरान

बता दें कि  अक्षय कुमार 'इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' शो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे. हाल ही में अक्षय ने इस शो का प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था.अक्षय और बेयर के एडवेंचर से भरा यह शो 11 सितंबर और 14 सितंबर को रात 8 बजे डिस्कवरी चैनल पर टेलीकास्ट होगा

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).