बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने फैंस को सोशल मीडिया पर 'नेगेटिव ट्रेंड्स' चलाने से किया मना

अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने फैंस से आग्रह किया है कि वे आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' (Suryavanshi) के बारे में सोशल मीडिया पर किसी भी नेगेटिव प्रैक्टिस में लिप्त न हों.

अक्षय कुमार ने फैंस को सोशल मीडिया पर 'नेगेटिव ट्रेंड्स' चलाने से किया मना
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने फैंस से आग्रह किया है कि वे आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) के बारे में सोशल मीडिया पर किसी भी नेगेटिव प्रैक्टिस में लिप्त न हों. अभी कुछ दिन पहले ही रोहित शेट्टी निर्देशित व अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज तारीख को बढ़ाकर 27 मार्च 2020 कर दिया गया, ताकि बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म 'इंसाल्लाह' और 'सूर्यवंशी' आपस में न टकराए.

रिलीज तारीख को आगे बढ़ाना सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने ट्विटर पर हैशटैग बॉयकाट सूर्यवंशी का प्रयोग करना शुरू कर दिया. यह फिल्म पहले 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली थी. ऐसे 'नेगेटिव ट्रेंड्स' का संज्ञान लेते हुए अक्षय ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "बीते कुछ दिनों में मैंने यह गौर किया है कि मेरे प्रिय लोग नेगेटिव ट्रेंड्स चला रहे हैं..जो आप हैं.

यह भी पढ़ें : सूर्यवंशी: ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर रोमांटिक डांस करेंगे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ?

मैं आपके गुस्से को देख सकता हूं, समझ सकता हूं और मैं बस हाथ जोड़कर इतनी प्रार्थना कर सकता हूं कि ऐसे ट्रेंड्स में आप सब लिप्त न हो. " अक्षय ने नेटिजेंस से भी फिल्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की. इस फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).