हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर से तुलना पर अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान
अक्षय कुमार जल्दी फिल्म 2.0 में नजर आएंगे. फिल्म 2.0 को लेकर हिंदी में व्यस्त चल रहे. अक्षय कुमार ने आज मुंबई में इस फिल्म का प्रचार किया.....
मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्दी फिल्म 2.0 (Film 2.0) में नजर आएंगे. फिल्म 2.0 को लेकर हिंदी में व्यस्त चल रहे. अक्षय कुमार ने आज मुंबई (Mumbai) में इस फिल्म का प्रचार किया. अक्षय ने अपनी इस फिल्म को लेकर अपने के बारे में मीडिया को बताया. इस दौरान अक्षय से सवाल किया गया कि इस फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए निर्देशक एसएस शंकर (Director S.S Shankar) की पहली पसंद हॉलीवुड (Hollywood) स्टार अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर (Arnold Schwarzenegger). इस पर मीडिया ने अक्षय का रिएक्शन जानना चाहा. इस सवाल पर अक्षय ने कहा कि उनके लिए यह बेहद गर्व की बात है कि निर्देशक शंकर ने उन पर भरोसा रखा और उन्होंने फिल्म में उन्हें नेगेटिव रोल दिया अक्षय ने कहा कि वह ऐसे बैकग्राउंड से आते हैं.
जहां उनके पास काम नहीं हुआ करता था ऐसे में आज जब उन्हें काम दिया जाता है तो उन्हें बेहद सम्मान महसूस होता है. अक्षय ने खुशी-खुशी कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व की बात है और अगर वह शंकर के तीसरे या चौथे पसंद भी होते तो भी उनके लिए यह काफी सम्मान की बात होगी. आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार नेगेटिव रोल निभा रहे हैं. फिल्म में अक्षय के रोल को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह भरी हुई है. इस फिल्म में अक्षय के साथ रजनीकांत और एमी जैकसन लीड रोल में है. यह फिल्म 29 नवंबर 2018 को देश में रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2018 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

