बॉलीवुड

Akshay Kumar की फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, खिलाड़ी ने शेयर किया खास वीडियो

अक्षय कुमार ने एक खास वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट सामने लाई है. अक्षय ने जो वीडियो शेयर किया है. उसमें अजय देवगन और रणवीर सिंह उनके साथ एक थिएटर में नजर आ रहे हैं. जहां यह तीनों मिलकर फैंस से अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने की अपील कर रहे हैं.

Akshay Kumar की फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, खिलाड़ी ने शेयर किया खास वीडियो
अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह (Image Credit: Twitter)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) एक लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. महाराष्ट्र सरकार ने जैसे ही 22 अक्टूबर के बाद सिनेमाघरों के खोलने का ऐलान किया. फिल्म सूर्यवंशी के मेकर्स ने भी अपनी इस फिल्म को रिलीज करने का सबसे पहले फैसला किया. यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. ऐसे में अब अक्षय कुमार ने एक खास वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट सामने लाई है. अक्षय ने जो वीडियो शेयर किया है. उसमें अजय देवगन और रणवीर सिंह उनके साथ एक थिएटर में नजर आ रहे हैं. जहां यह तीनों मिलकर फैंस से अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने की अपील कर रहे हैं.

जाहिर है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बार फिर चाहती है कि थियेटर्स पूरी तरह से खुल जाए और दर्शक दोबारा सिनेमाघरों की तरफ पहले की तरह लौटे. इस खास वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने ट्विटर पर लिखा ‘इंटरवल हुआ खत्म, अब है शो का समय. सूर्यवंशी 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है. आइए साथ मिलकर जश्न मनाएं.

आपको बता दे कि अक्षय कुमार के इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. यह रोहित की पुलिस थीम पर बनी तीसरी फिल्म होगी. इससे पहले वह अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ मिलकर पुलिस पर फिल्में बना चुके हैं. इस फिल्म में अक्षय के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह की झलक भी देखने को मिलेगी. जबकि कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).