क्रिसमस के मौके पर दिखा अजय देवगन और काजोल का रोमांटिक अंदाज, एक्टर ने शेयर की खूबसूरत Photo
फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ में अजय देवगन जहां तानाजी मालसुरे के किरदार में नजर आने जा रहे हैं वहीं काजोल फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाती दिखाई देंगी.
अजय देवगन (Ajay Devgn) एक लंबे समय के बाद अपनी पत्नी काजोल (Kajol) के साथ नजर आने जा रहे हैं फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ (Tanhaji: The Unsung Warrior) से. फिल्म के ट्रेलर और गाने पहले ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं. ऐसे में अभिनेता अजय देवगन ने अब काजोल के साथ एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है. दरअसल कल पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम रही हैं ऐसे में अजय देवगन और काजोल ने भी इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया. इस मौके पर अजय देवगन ने पत्नी काजोल के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर कर सभी को क्रिसमस की बधाई दी.
अजय और काजोल का अंदाज इस तस्वीर में देखते ही बन रहा था. अजय देवगन जहां ब्लू शूट पहने दिखाई दिए वहीं ब्लू गाउन में काजोल का अंदाज भी देखने लायक था. इस तस्वीर को खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है. यह भी पढ़े: अजय देवगन की फिल्म तानाजी का तीसरा गाना ‘घमंड कर’ हुआ रिलीज, सुनकर जोश से भर जाएंगे आप
Let’s just wish everyone a very merry Xmas tonight! pic.twitter.com/7DteBjgtv7
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) December 25, 2019
फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ में अजय देवगन जहां तानाजी मालसुरे के किरदार में नजर आने जा रहे हैं वहीं काजोल फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाती दिखाई देंगी. जबकि सैफ अली खान फिल्म में मुग़ल सेनापति के रोल में नजर आने जा रहे हैं. मराठा इतिहास की इस गौरवशाली गाथा को लेकर फिल्म की पूरी टीम बेहद उत्साहित हैं. हालांकि दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आएगी इसका फैसला अगले साल 10 जनवरी को चल जाएगा. वैसे बॉक्स ऑफिस पर इसकी राह आसान नहीं होगी क्योंकि इसी दिन दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक भी रिलीज होने जा रही हैं/
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

