बॉलीवुड

हार्दिक पांड्या के बाद रणवीर सिंह पर भड़के यूजर्स, करण जौहर के शो में की थी 'गंदी बात'

करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) द्वारा की गई टिप्पणियों पर काफी विवाद हो रहा है. खबरों की माने तो इस वजह से उन्हें सिडनी वनडे से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है

हार्दिक पांड्या के बाद रणवीर सिंह पर भड़के यूजर्स, करण जौहर के शो में की थी 'गंदी बात'
हार्दिक पांड्या और रणवीर सिंह (Photo Credits: File Image)

करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) द्वारा की गई टिप्पणियों पर काफी विवाद हो रहा है. खबरों की माने तो इस वजह से उन्हें सिडनी वनडे से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इसके अलावा हॉट स्टार ने भी उस एपिसोड को हटा दिया है. हार्दिक पांड्या के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर भड़क रहे हैं. दरअसल, करण जौहर के शो के कुछ पुराने वीडियोज वायरल हो रहा है. एक वीडियो में रणवीर करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बारे में कहते हैं कि एक क्लब में वह उन्हें स्विम करते हुए देखते थे और इसके बाद उनके अंदर का लड़का जाग जाता था.

रणवीर के इस बयान को सुनकर करण जौहर कहते हैं कि, "करीना मेरी बहन की तरह है, तुम्हारी बातें मुझे बुरी लग सकती हैं." साथ ही अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)  भी उनका बयान सुनकर हैरान रह जाती हैं.

इसके अलावा रणवीर अनुष्का को लेकर भी कुछ ऐसा कहते हैं जो सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है. अनुष्का भी रणवीर की बात को सुनकर एकदम दंग रह जाती हैं. कुछ देर के लिए वह शांत हो जाती हैं. इसके बाद वह उन्हें मजाक में कहती हैं कि वह उनके साथ इस तरह से बात न करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2019 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).