बॉलीवुड

वरुण धवन के बाद फिल्म 'कंलक' से आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक भी हुआ रिलीज, देखें तस्वीर

फिल्म 'कलंक' (Kalank) से आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. करण जौहर (Karan Johar) ने आदित्य का पहला लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर का नाम देव चौधरी है

वरुण धवन के बाद फिल्म 'कंलक' से आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक भी हुआ रिलीज, देखें तस्वीर
फिल्म 'कलंक' से आदित्य रॉय कपूर का लुक (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'कलंक' (Kalank) से आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. करण जौहर (Karan Johar) ने आदित्य का पहला लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर का नाम देव चौधरी है. पोस्टर में देखा जा सकता है कि आदित्य रॉय कपूर ने हाथ में तलवार पकड़ रखी है और ऐसा लग रहा है कि मानो शहर में दंगे फैल रखें हो. आदित्य रॉय कपूर से पहले वरुण धवन (Varun Dhawan) का लुक भी जारी कर दिया गया था. वरुण और आदित्य के लुक्स की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

पोस्टर्स में वरुण और आदित्य दोनों के ही चेहरों पर आक्रोश नजर आ रहा है. इन तस्वीरों को देखने के बाद इस फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. अब फैन्स को बाकी किरदारों के फर्स्ट लुक का इंतजार है.

यह भी पढ़ें:- फिल्म 'कलंक' के सेट पर बुरी तरह जख्मी हुए वरुण धवन, देखें तस्वीर

आपको बता दें कि 'कलंक' में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी अहम रोल निभाते हुए दिखेंगे. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है. 'कलंक' को करण जौहर (Karan Johar), साजिद नाडियडवाला (Sajid Nadiadwala), हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).