Adipurush Poster: अब बॉक्स ऑफिस पर होगा एक्शन का सबसे बड़ा धमाका, प्रभास संग तानाजी के डायरेक्टर ओम राउत ने मिलाया हाथ
हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा में बनने जा रही इस फिल्म का पोस्टर खुद फिल्म के हीरो प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस फिल्म को टी सीरीज प्रोड्यूस करने जा रहा है.
लॉकडाउन में भले ही सिनेमाघरों बंद है लेकिन अब सिनेप्रेमियों के लिए ऐसा ऐलान हुआ. जिसे जानकार वो झूम उठेंगे. दरअसल अजय देवगन की धमाकेदार फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर के डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) अब बाहुबली अभिनेता प्रभास (Prabhas) संग मिलकर एक एक्शन पैक्ड फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसका ऐलान कर दिया गया है. फिल्म का नाम है आदिपुरुष (Adipurush). कल एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद प्रभास और ओम राउत ने लोगों को मंगलवार सुबह 7.11 मिनट पर बड़े ऐलान की बात कही थी. जिसके बाद आज सुबह इसका ऐलान हुआ. ये फिल्म एक 3डी एक्शन ड्रामा होने जा रही है. जिसे रिलीज करने का समय साल 2022 रखा गया है.
हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा में बनने जा रही इस फिल्म का पोस्टर खुद फिल्म के हीरो प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस फिल्म को टी सीरीज प्रोड्यूस करने जा रहा है. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न. फिल्म के लोगो में कई चेहरे नजर आ रहे हैं. इन चेहरों को ही अच्छाई और बुराई के तौर पर देखा जा सकता है.
फिल्म के अन्दर नेगेटिव किरदार के लिए किसी बड़े नाम को लेने की चर्चा चल रही है. हालांकि वो कौन होगा ये अभी साफ़ नहीं हो पाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

