अभिनेत्री पायल घोष ने छोड़ी ये गंदी लत
'पटेल की पंजाबी शादी' (Patel Ki Punjabi Shaadi) की अभिनेत्री पायल घोष (Payal Ghosh) ने ध्रूमपान छोड़ दिया है. पायल अपनी अगली फिल्म 'जय माता दी' (Jai Mata Di) में एक देवी के किरदार में नजर आएंगी जिसका निर्देशन 'मिक्की वायरस' के निर्देशक सौरभ वर्मा करेंगे.
मुंबई: 'पटेल की पंजाबी शादी' (Patel Ki Punjabi Shaadi) की अभिनेत्री पायल घोष (Payal Ghosh) ने ध्रूमपान छोड़ दिया है. पायल अपनी अगली फिल्म 'जय माता दी' (Jai Mata Di) में एक देवी के किरदार में नजर आएंगी जिसका निर्देशन 'मिक्की वायरस' के निर्देशक सौरभ वर्मा करेंगे. पायल ने योग का अभ्यास शुरू किया है. उनके प्रशिक्षक ने उन्हें योग जारी रखने के लिए धूम्रपान नहीं करने की सलाह दी है.
शुरुआत में उनके लिए धूम्रपान छोड़ना मुश्किल था लेकिन जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए वह ध्रूमपान छोड़ने में सफल रहीं.
यह भी पढ़ें: Surgical Strike 2: भारतीय सैनिकों की मदद के लिए लता मंगेशकर ने उठाया बड़ा कदम, देंगी इतने करोड़ का दान
पायल ने एक बयान में कहा, "मैंने दो महीने से सिगरेट नहीं छू है. मैं तरोताजा महसूस करती हूं और मेरा शरीर योग और वर्कआउट पर बेहतर तरीके से प्रतिक्रिया दे रहा है. मैं सभी से धूम्रपान छोड़ने का आग्रह करती हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

