बॉलीवुड

एक्ट्रेस Malvi Malhotra पर हमला करके फरार हुए शख्स का हुआ था कार एक्सीडेंट, वारदात को अंजाम देकर अस्पताल में करा रहा था अपना इलाज

अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर हमला करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस की टीम ने बीते दिनों धर-दबोचा. जांच में सामने आई जानकारी में बताया गया कि एक्ट्रेस पर हमला करके फरार हो रहे शख्स की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उसे चोट भी लग गई थी.

एक्ट्रेस Malvi Malhotra पर हमला करके फरार हुए शख्स का हुआ था कार एक्सीडेंट, वारदात को अंजाम देकर अस्पताल में करा रहा था अपना इलाज
एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा और प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Instagram/Needpic.com)

Actress Malvi Malhotra Attacked: अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर हमला करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस की टीम ने बीते दिनों धर-दबोचा. जांच में सामने आई जानकारी में बताया गया कि एक्ट्रेस पर हमला करके फरार हो रहे शख्स की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उसे चोट भी लग गई थी. इसके बाद वो एक प्राइवेट अस्पताल में अपना ट्रीटमेंट करा रहा था जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मालवी पर योगेश कुमार सिंह नाम के व्यक्ति ने सोमवार को मुंबई के वर्सोवा इलाके पर धारदार चाकू से हमला करते हुए 3 वार किये थे जिसके बाद वो वहां से फरार हो गया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि अभिनेत्री पर हमला करने के बाद वो वो अपनी ब्लैक कलर की ऑडी कार नंबर. MH05 BS 1744 लेकर मुंबई से फरार हो रहा था.

ये भी पढ़ें: Actress Malvi Malhotra ने शादी से किया इनकार तो सरफिरे आशिक ने चाकू से किया वार, मदद को आगे आईं कंगना रनौत!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malvi Malhotra (@malvimalhotra) on

इस दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर उसका एक्सीडेंट हो गया था. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने देखा कि वो दहिसर चेक नाके से गुजर रहा है. बाद में रात के 10:30 बजे के करीब उसका मोबाइल लोकेशन वसई-विरार का था जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई.

ये भी पढ़ें: Actress Malvi Malhotra पर हमला करने वाले शख्स को पुलिस जल्द कर सकती है गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती है आरोपी

पुलिस ने उसे वसई के प्लैटिनम अस्पताल में पाया जहां वो अपना ट्रीटमेंट करा रहा था. एक्सीडेंट में उसकी कार पलट गई थी और उसके चेहरे पर चोट लग गई थी. आपको बता दें कि योगेश ने मालवी के आगे शादी का प्रस्ताव रखा था जिसके ठुकराए जाने से नाराज होकर उसने उनपर हमला कर दिया.

मालवी की सेहत खतरे से बाहर बताई जा रही है और वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपना इलाज करा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).