Dharmendra ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन, वीडियो शेयर कर दिया खूबसूरत मैसेज
लोगों के साथ बॉलीवुड के सितारें भी कोरोना वैक्सीन लगवा रहें हैं. ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है.
एक तरफ जहां देश के कई इलाकों में कोरोना (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन का प्रोग्राम भी जोर शोर से चल रहा है. सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक 60 साल से उपर सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाईं जा रही है. जबकि वहीं 45 साल से उपर वो तमाम लोग जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं. उन्हें भी कोरोना वैक्सीन लग रही हैं. आम लोगों के साथ बॉलीवुड के सितारें भी कोरोना वैक्सीन लगवा रहें हैं. ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है.
धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए वीडियो शेयर किया इसके साथ ही अभिनेता ने लिखा कि ‘ट्वीट करते करते जोश आ गया और मैं निकल गया वैक्सीन लेने. ये कोई दिखावा नहीं है. मैं चाहता हूं कि आप सभी कोरोना वैक्सीन लगवाएं और खुद को सुरक्षित रखें.
Tweet karte karte.... josh aa gaya ...aur main nikal gaya....vaccination lene .... it’s definitely not a show off...but to inspire you all..... Friends, please take care 👋 pic.twitter.com/gp4lQAZr1l
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) March 19, 2021
आपको बता दे कि देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. हाल ही में महाराष्ट्र में कोरोना के 25 हजार मामले सामने आए है. पिछले साल सनी देओल भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. फिल्म इंडस्ट्री से हेमा मालिनी, जॉनी लीवर, कमल हासन और सैफ अली खान समेत कई सारे स्टार्स कोरोना वैक्सीन का डोज ले चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

