एक्टर अनुपम श्याम आईसीयू में हैं भर्ती, आमिर खान-सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार
दी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें मुंबई के गोरेगांव इलाके स्थित लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Actor Anupan Shyam Admitted in Hospital: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें मुंबई के गोरेगांव इलाके स्थित लाइफलाइन अस्पताल में एडमिट कराया गया है. कई सारी बॉलीवुड फिल्म्स और टीवी शोज का हिस्सा रह चुके अनुपम ने अपनी इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद (Sonu Sood) और आमिर खान (Aamir Khan) से मदद की गुहार लगाई है.
इस बात की जानकारी को शेयर करते हुए पत्रकार एस रामचंद्रन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "एक्टर अनुपम श्याम आईसीयू में हैं. उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी है.
Actor Anupam Shyam is in the ICU. Requested help on a whatsapp group @aamir_khan @SonuSood pic.twitter.com/pnR0JvpZ7G
— S Ramachandran (@indiarama) July 28, 2020
इस ट्वीट को पढ़ने के बाद एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने जवाब में लिखा, "कृपया मुझे कॉल करें."
Please call me
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) July 28, 2020
आपको बता दें कि अनुपन श्याम ने वर्ष 1992 में श्याम बेनेगल के टीवी शो 'अमरावती की कथाएं' से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्म 'सरदारी बेगम' (1996) से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. साल 2017 में वो टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' में नजर आए थे. टीवी शो 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में अपने किरदार से भी उन्होंने लोगों का काफी मनोरंजन किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

