बॉलीवुड

RIP Rishi Kapoor: ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने अस्पताल पहुंचे अभिषेक बच्चन, देखें Photos

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. अभिनेता ने 2 साल तक कैंसर से जूझने के बाद उनका निधन हो गया.ऋषि कपूर की निधन की खबर सुनकर अभिषेक बच्चन हास्पिटल पहुंचे, जहां ऋषि कपूर एडमिट थे.

RIP Rishi Kapoor: ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने अस्पताल पहुंचे अभिषेक बच्चन, देखें Photos
अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. अभिनेता ने 2 साल तक कैंसर से जूझने के बाद उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर के जरिए ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी.इस खबर के बाद उनके फैंस और करीबी दोस्तों के बीच दुःख की लहर उमड़ी हुई है.

ऋषि कपूर की निधन की खबर सुनकर अभिषेक बच्चन हास्पिटल पहुंचे, जहां ऋषि कपूर एडमिट थे. ऋषि कपूर और बच्चन फैमिली एक परिवार की तरह ही साथ में रहते है. चिंटू अमिताभ के बेहद करीबी दोस्त थे. अभिषेक ऋषि के साथ  फिल्म ऑल इज वेल में नजर आए थे.

ऋषि कपूर अमेरिका में कैंसर का इलाज कर रहे थे तो ऋषि से मिलने अभिषेक ऐश्वर्या राय  और अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंचे थे.

 

View this post on Instagram

 

Lovly to see two beauties warming up 🥰 which two 😉Hmmmmmmm😜

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

आज बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपना चमकता हुआ सितारा खो दिया है जिसकी कमी हमेशा खलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).