आमिर खान की 'महाभारत' के होगे 7 भाग, मिस्टर परफेक्शनिस्ट निभाएंगे यह किरदार
आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं. महज दो दिन में ही इस फिल्म ने तकरीबन 80 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसी बीच अब आमिर खान की 'महाभारत' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है
आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं. महज दो दिन में ही इस फिल्म ने तकरीबन 80 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसी बीच अब आमिर खान की 'महाभारत' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. काफी समय से यह प्रोजेक्ट चर्चा का विषय बना हुआ है. अब ऐसा कहा जा रहा है कि इसे एक वेब सीरीज के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. इस वेब सीरीज के 7 भाग होंगे. बताया जा रहा है कि आमिर खान जल्द ही अमेरिका जाने वाले हैं. वह वहां पर अपनी टीम के साथ इस वेब सीरीज पर चर्चा करेंगे. वहीं पर इस सीरीज की कहानी लिखी जाएगी.
खबरों की माने तो आमिर खान इस वेब सीरीज में श्रीकृष्ण का किरदार निभाएंगे. सीरीज के सात भागों का निर्देशन अलग-अलग निर्देशक करेंगे. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ज्यादा स्टार्स नहीं नजर आएंगे. इसका मतलब 'महाभारत' में ज्यादातर नए चेहरे देखने को मिलेंगे.
यह भी पढ़ें:- Thugs Of Hindostan Film Review: आमिर खान-अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने किया निराश, स्टोरी प्लॉट में नहीं है दम
बता दें कि 'महाभारत' आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है. लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आ रही थी.ऐसे में दर्शक भी आमिर खान की इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित है. वे अपने पसंदीदा स्टार को श्रीकृष्ण के रूप में जल्द से जल्द देखना चाहेंगे. साथ ही ऑडियंस में इस बात को लेकर भी काफी उत्सुकता होगी कि महाभारत के बाकी किरदार कौन से एक्टर्स निभाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2018 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

