Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने फिटनेस ट्रेनर Nupur Shikhare संग मनाया वैलेंटाइन्स डे, सामने आई सेलिब्रेशन की ये रोमांटिक Photos
आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया कि वो फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखारे को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहने वाली इरा ने इंटरनेट पर नुपुर के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उनके साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की.
आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया कि वो फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखारे को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहने वाली इरा ने इंटरनेट पर नुपुर के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उनके साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की. आज इरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर संग बेहद खूबसूरत अंदाज में वैलेंटाइन्स का जश्न मना रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए बताया कि वो किस तरह से इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट कर रही हैं.
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इरा ने हाथ से बने गुलाब की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "ये मैंने बनाया है." इसी के साथ उन्होंने नुपुर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसे पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे साथ घर पर रहो."

आपको बता दें कि इससे पहले इरा मिशाल कृपलानी को डेट कर रहीं थी. उनसे ब्रेकअप के बाद वो अपने काम पर फोकस करती नजर आईं. अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस नए रिश्ते का खुलासा करते हुए लोगों को बताया कि उन्हें नुपुर शिखारे से प्यार हो गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

