Elli AvrRam ने हॉट स्टाइल में Aamir Khan संग किया डांस, फिल्म 'Koi Jaane Na' का सॉन्ग 'Har Funn Maula' हुआ रिलीज, देखें Video
फिल्म 'कोई जाने ना' से आज आमिर खान और एली अवराम का नया गाना 'हरफनमौला' इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. कुछ ही दिनों पहले एली ने इंटरनेट पर आमिर संग अपनी एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो शाइनिंग ड्रेस पहनी हुईं अपने हॉट अंदाज में नजर आईं थी.
Har Funn Maula Song Video: फिल्म 'कोई जाने ना' (Koi Jaane Na) से आज आमिर खान (Aamir Khan) और एली अवराम का नया गाना 'हरफनमौला' इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. कुछ ही दिनों पहले एली ने इंटरनेट पर आमिर संग अपनी एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो शाइनिंग ड्रेस पहनी हुईं अपने हॉट अंदाज में नजर आईं थी. वहीं आमिर भी सूट पहने अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आए थे. आज टी-सीरीज (T-Series) ने इस गाने को रिलीज कर दिया है जिसे काफी सारे लोग देख और पसंद कर रहे हैं.
एली ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "सभी कामों के मास्टर की मुलाकात हुई डांस फ्लोर की क्वीन से. फिल्म 'कोई जाने ना' से हरफनमौला हुआ रिलीज." गौरतलब है कि इस फिल्म में कुणाल कपूर और अमायरा दस्तूर लीड रोल में हैं.
View this post on Instagram
फिल्म के एक स्पेशल सॉन्ग में आमिर और एली अपने डांस से जलवा बिखेरते नजर आएंगे. कुछ ही महीनों पहले आमिर और एली का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो इस गाने के लिए शूट करते नजर आए थे.
देखें आमिर खान और एली अवराम का नया गाना:
उल्लेखनीय है कि फिल्म 'कोई जाने का' का निर्देशन आमिर खान के करीबी दोस्त अमीन हाजी कर रहे हैं जिन्होंने उनकी फिल्म 'लगान' और 'मंगल पांडे' पर भी काम किया है. आमिर जल्द ही करीना कपूर के साथ अद्वैत चंदन निर्देशित 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

