बॉलीवुड

शादी से पहले नेहा और अंगद ने 'लंदन ठुमकदा' पर दिल खोलकर लगाए थे ठुमके, देखें वीडियो

गुरूवार को नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने यह बताया कि वह अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये दोनों जमकर डांस कर रहे हैं

शादी से पहले नेहा और अंगद ने 'लंदन ठुमकदा' पर दिल खोलकर लगाए थे ठुमके, देखें वीडियो
नेहा धूपिया और अंगद बेदी (Photo Credits : Instagram )

गुरूवार को नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने यह बताया कि वह अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. करीबन चार साल से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. दिल्ली में सिख रीति-रिवाजों से इन दोनों की शादी संपन्न हुई. यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये दोनों जमकर डांस कर रहे हैं.

इस वीडियो में अंगद बेदी और नेहा धूपिया को फिल्म 'क्वीन' के गाने 'लंदन ठुमकदा' पर ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो एक पार्टी का है.

गुरूवार को नेहा धूपिया ने ट्वीट कर कहा था कि ,"यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला है, मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ शादी कर ली है. हेलो देअर, हसबैंड ". इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की थी जिसमें वह और अंगद बेदी शादी के मंडप में बैठे हुए थे. एक साथ ये दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे. शादी के बाद ही ये दोनों अपने हनीमून के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं. गुरूवार रात इनको दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

आपको बता दें कि अंगद बेदी पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं. उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपने पहले कदम 2011 में आई फिल्म 'फालतू' से रखे थे. उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में भी काम किया है. इनके अलावा उन्हें 'पिंक' और 'ऊंगली' जैसी फिल्मों में भी देखा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2018 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).