बॉलीवुड

Jab Tak Hai Jaan के 8 साल पूरे, एआर रहमान ने किया याद

बॉलीवुड की हिट फिल्म 'जब तक है जान' को रिलीज हुए 8 साल पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर मशहूर गायक-संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म के लिए संगीत बनाने को याद किया. यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने अभिनय किया है.

Jab Tak Hai Jaan के 8 साल पूरे, एआर रहमान ने किया याद
कैटरीना कैफ, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की हिट फिल्म 'जब तक है जान' (Jab Tak Hai Jaan) को रिलीज हुए 8 साल पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर मशहूर गायक-संगीतकार ए आर रहमान (A. R. Rahman)फिल्म के लिए संगीत बनाने को याद किया. यश चोपड़ा (Yash Chopra) द्वारा निर्देशित फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अभिनय किया है.

फिल्म में दिए गए संगीत को याद करते हुए एआर रहमान ने कहा, "इसमें निर्देशक यश चोपड़ा के साथ काम करना बहुत रोमांचक रहा, क्योंकि उनके अंदर बच्चों जैसी ताकत भरी हुई है और उनमें काम को लेकर काफी जुनून है. यह जानकर काफी खुशी होती है कि उनका वाईआरएफ स्टूडियो और फिल्मों के पीछे बड़ा योगदान है. यह भी पढ़े: ए आर रहमान ने लगाया आरोप बॉलीवुड में एक गैंग के कारण नहीं मिल रहा काम 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan ian (@iamsrk_iian)

रहमान ने कहा, "आप ऐसे अनुभवी व्यक्ति से कुछ चीजों की उम्मीद करते हैं, जो हमेशा सबसे नए स्टोरी को चुनते हैं. उनके पास वह अतिरिक्त गुण हैं, जिसके माध्यम से वह नई चीजों को लेकर फिर से उसे अपनी जरुरत के अनुसार ढाल लेते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).