बॉलीवुड

सीएम Himanta Biswa Sarma पहले बोले कौन हैं Shah Rukh Khan?, अब ट्वीट कर दी जानकारी 2 बजे रात में हुई SRK से बात

हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट में लिखा, बॉलीवुड अभिनेता श्री शाहरुख खान ने मुझे फोन किया और हमने आज सुबह 2 बजे बात की. उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में हुई एक घटना पर चिंता जताई.

सीएम Himanta Biswa Sarma पहले बोले कौन हैं Shah Rukh Khan?, अब ट्वीट कर दी जानकारी 2 बजे रात में हुई SRK से बात
हिमंत बिस्वा सरमा और शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram and PTI)

Pathaan: शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान महज 3 दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. फिल्म को लेकर कई तरह की कंट्रोवर्सी सामने आ रही हैं. हाल ही में जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से जब इस कंट्रोवर्सी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि कौन है शाहरुख खान? मैं पठान फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानता जिसके बाद एसआरके के फैंस उन्हें ट्रोल करने लग गए थे. अब सीएम सरमा ने एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि शाहरुख खान से रात 2 बजे उनकी बात हुई है. Who is Shahrukh Khan? 'शाहरुख खान कौन है, मैं नहीं जानता', पठान विवाद पर सीएम हिमंता ने दी तीखी प्रतिक्रिया

हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट में लिखा, बॉलीवुड अभिनेता श्री शाहरुख खान ने मुझे फोन किया और हमने आज सुबह 2 बजे बात की. उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में हुई एक घटना पर चिंता जताई. मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है. हम पूछताछ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो.

शाहरुख खान 4 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनके फैंस को पठान का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग भी किंग खान और वायआरएफ को खुश कर देने वाली है. सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड एक्शन पैक्ड फिल्म पठान में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिका में हैं. जॉन ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है. यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. Shahrukh Khan का बड़ा खुलासा, 32 साल पहले एक्शन हीरो बनना चाहते थे 'रोमांस के बादशाह'

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).