सिंगर उदित नारायण को मिल रही है जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण को बिहार से एक शख्स पिछले एक महीने से फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है.
बॉलीवुड के नाम सिंगर (Singer) उदित नारायण (Udit Narayan) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि एक शख्स उन्हें फोन करके जान से मारने की धमकी (Death Threats) दे रहा है. जिसके बाद उन्होंने पुलिस (Police) में शिकायत दर्ज करा दी हैं. दरअसल कोई शख्स पिछले एक महीने से उदित नारायण को कई बार कॉल करके जान से मारने की धमकी दे चुका है. बताया जा रहा है कि उदित नायारण (Udit Narayan) को ये धमकी बिहार (Bihar) से आ रही है. हालांकि धमकी देने वाले शख्स ने अभी तक पैसे नहीं मांगे हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक दो हफ्ते पहले उदित नारायण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद से पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही हैं. इतना ही रिपोर्ट के मुताबिक़ अब पुलिस की एक टीम बिहार जाकर इस मामले में जांच करने की तैयारी में है.
तो वहीं रिपोर्ट में अंबोली पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर भारत गायकवाड़ ने बताया कि उदित नारायण का बयान दर्ज किया जा चुका है. स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) के तहत उदित नारायण की कंप्लेंट को जरूरी तहकीकात के लिए क्राइम ब्रांच की AEC को सौंप दिया गया है. इसके साथ ही उदित नारायण के घर पास पुलिस पहरा भी दे रही है.
इसके साथ ही पुलिस ऑफिसर ने बताया है कि जो शख्स सिंगर को धमकियां दे रहा है उसका नाम लक्ष्मण है. हालांकि जिस नंबर से उन्हें धमकियां मिली है वो नंबर उदित नारायण के बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड के नाम पर है. पुलिस पूछताछ में गार्ड ने माना की तीन महीने पहले उसका फोन बिहार में चोरी हो गया था. लेकिन उसने चोरी की शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

