मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार बड़जात्या का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
फिल्म निर्देशक और निर्माता के रूप में प्रसिद्ध राजकुमार बड़जात्या ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है
मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता राजकुमार बड़जात्या (Rajkumar Barjatya) का गुरुवार सुबह मुंबई के सर एच.एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में निधन हो गया. इस दुखद खबर को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा (Komal Nahta) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. इस खबर को पढ़ने के बाद बॉलीवुड जगत समेत राजकुमार के सभी फैंस और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर है.
इस खबर को ट्विटर पर पोस्ट करके कोमल ने लिखा, "बेहद दुखद खबर. श्री राजकुमार बड़जात्या का कुछ ही समय पहले सर एच.एन रिलायंस फाउंडेशन में निधन हो गया. ये यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है. पिछले हफ्ते ही प्रभादेवी स्थित उनके ऑफिस में उनसे मुलाकात हुई थी. उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के साथ काफी टाइम स्पेंड किया. तब वो एक दम स्वस्थ लग रहे थे. और अब वो चले गए हैं."
Terribly shocking news. Shri RajKumarBarjatya passed away some minutes back at RelianceHurkissondas Hospital. Can’t believe this. Met him just a week back at his Prabhadevi office. He spent so much time with me and my family. He looked perfectly alright then. And now, he’s gone!
— Komal Nahta (@KomalNahta) February 21, 2019
आपको बता दें कि राजकुमार अपनी पत्नी सुधा बड़जात्या और बेटे सूरज बड़जात्या के साथ रह रहे थे.राजकुमार बड़जात्या की कंपनी राजश्री प्रोडक्शन्स ने 'हम आपके है कौन...!', 'हम साथ-साथ हैं, 'विवाह' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी नामचीन फिल्मों का निर्माण किया. फिल्म 'हम चार' उनकी आखिरी प्रोडक्शन वेंचर थी जो 15 फरवरी, 2019 को रिलीज हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2019 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

