मनोरंजन

अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड सितारों ने दी दशहरे की बधाई

9 अक्टूबर को भारत में दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा. देशभर में हर कोई इस फेस्टिवल को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है. बॉलीवुड के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपन फैन्स को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं.

अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड सितारों ने दी दशहरे की बधाई
अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram and Twitter)

बुराई पर अच्छाई की जीत यानि दशहरा 19 अक्टूबर को भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. देशभर में हर कोई इस फेस्टिवल को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है. बॉलीवुड के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं. इस सूची में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, इमरान हाश्मी, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन और शमा सिकंदर जैसे स्टार्स का नाम शुमार है. बिग बी ने तो एक खास तस्वीर शेयर कर अपने फैन्स को दशहरा विश किया. इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन खुद भी नजर आ रहे हैं.

आइए जानते हैं आपके पसंदीदा सितारों ने इस पावन त्योहार के अवसर पर क्या कहा:-

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि, "महानवमी की शुभकामनाएं ; दशहरे की शुभकामनाएं; बुराई पर अच्छाई की विजय निरंतर ; सुख शांति की प्रार्थना."

माधुरी दीक्षित ने लिखा कि, "हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत हो. दशहरे की शुभकामनाएं."

अक्षय कुमार ने कहा कि, "मैं उम्मीद करता हूं कि यह त्योहार जीवन के हर क्षेत्र में आपको जीत दिलाए और साथ ही आपकी जिंदगी में खुशियां भी लाए."

कार्तिक आर्यन ने लिखा कि, "हैप्पी दशहरा. मैं कामना करता हूं की यह त्योहार आपके जीवन में प्यार और खुशियां लाए."

 

View this post on Instagram

 

Happy Dussehra ❤️ May this festival bring lots of Love and Happiness !! #Dussehra #Navratri #Nagpur

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

इसके अलावा इमरान हाश्मी, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा ने भी फैन्स को दशहरा विश किया. यह भी पढ़े- Dussehra 2018: बंगाली महिलाएं सिंदूर खेलकर मनाती हैं विजयादशमी का पर्व, जानें इस प्रथा से जुड़ी दिलचस्प मान्यता 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2018 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).