चंद्रयान-2 से बॉलीवुड ने जताई बड़ी उम्मीद, इसरो के जज्बे को किया सलाम

चंद्रयान-2 मिशन को लेकर देर रात तक सभी की निगाहें टीवी चैनलों पर टिकी हुई थी और लोग इसरो से इसका सीधा प्रसारण देख रहे हैं. हालांकि चंद्रयान मून लैंडर के साथ संपर्क टूटने से सभी लोग हताश हैं लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए इस मिशन को लेकर उनकोए जोश और जज्बे को सलाम किया है.

चंद्रयान-2 (Photo credits: ISRO video)

चंद्रयान मून लैंडर 'विक्रम' (Chandrayaan Moon Lander Vikram) का जमीने स्टेशन के साथ संपर्क टूटने के चलते इस मिशन को लगभग फैल माना जा रहा है.  बीते रात इस मिशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत सभी की निगाहें इसरो (ISRO) पर टिकी हुईं थी और उसके वैज्ञानिक इस मिशन को लेकर पूरी तरह से डटे हुए थे. मून लैंडर के साथ संपर्क टूटने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों समेत देशभर में इसे लेकर दुख है. लेकिन पीएम मोदी (PM Modi) ने इस स्थिति में सभी का हौंसला बढ़ाते हुए इसरो के काम की प्रशंसा की और कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं.

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इसरो के इस मिशन को लेकर उन्हें शाबासी दी. इन सेलेब्स ने ट्विटर के माध्यम से अपनी बात राखी. पढ़ें ये ट्वीट्स.

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh): हम जरूर जीतेंगे!!! भविष्य उनका साथ देता है जो अपने सपनों पर विश्वास रखते हैं. हम इसरो की टीम पर गर्व करते हैं क्योंकि आज जो उन्होंने हासिल किया है वो किसी से कम नहीं है. जय हिंद.

अनुपम खेर (Anupam Kher): आगे बढ़ो चंद्रयान 2, दुनियाभर के भारतीय आपके साथ हैं. अपने दुसरे ट्वीट में अनुपम ने लिखा, "गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले!!! बढ़िया काम किया इसरो, हमें आप पर गर्व है.

अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha): उम्मीद है वो संपर्क एक बार फिर हासिल कर लें. इतने सारे लोगों की मेहनत और दुआएं. ये जरूर होगा मुझे विश्वास है. बढ़िया काम किया इसरो.

चंद्रयान-2 मून लैंडर 'विक्रम' से संपर्क टूटने के बाद इसरो चीफ के सिवान बेहद हताश हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले से लगाकर उन्हें आश्वासन दिया.

इंटरनेट पर आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस मिशन को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों ने कितनी मेहनत की थी और अब वो किस हद तक दुखी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\