देश

Ram Mandir: राम भक्ति में डूबा पूरा फिल्म जगत! राम मंदिर परिसर में पहुंचे अमिताभ बच्चन समेत कई दिग्गज सितारे, देखें वीडियो

आज अयोध्या में भगवान श्री राम लला के प्रतिष्ठा समारोह में कई बॉलीवुड और साउथ इंडियन कलाकार पहुंचे हैं. राम मंदिर देखकर वह अभिभूत और प्रसन्न हैं. कुछ देर बाद भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नाने, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, महावीर जैन और रोहित शेट्टी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं.

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी और राम चरण, अभिनेता विवेक ओबेरॉय और गायक सोनू निगम प्राणप्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच गए हैं.

(Earlier visuals) pic.twitter.com/zXAm5ayV1m

— ANI (@ANI) January 22, 2024

इस  अवसर पर विवेक ओबेरॉय ने कहा कि "यह जादुई है, शानदार है. मैंने इसकी बहुत सारी तस्वीरें देखी हैं, लेकिन जब आप इसे अपनी आंखों के सामने देखते हैं तो ऐसा लगता है कि आप कुछ जादुई देख रहे हैं."

अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे.

अभिनेता चिरंजीवी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे. उ्होंने कहा- "यह ईश्वर प्रदत्त अवसर है, हम यहां आकर वास्तव में खुश हैं..."

अभिनेता जैकी श्रॉफ कहते हैं, "बहुत प्यार मिला...भगवान के मंदिर में आकर कैसा लगता है? उन्होंने हमें यहां बुलाया, यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है..."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).