बॉलीवुड

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मुंबई पुलिस की रेड में हत्थे चढ़ा बॉलीवुड प्रोडक्शन मेनेजर

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सामाजिक सेवा (एसएस) शाखा ने जेड लक्जरी रेजिडेंसी होटल पर शुक्रवार को छापा मारा और प्रोडक्शन मैनेजर राजेश कुमार लाल को गिरफ्तार कर लिया.

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मुंबई पुलिस की रेड में हत्थे चढ़ा बॉलीवुड प्रोडक्शन मेनेजर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-Pixabay)

बॉलीवुड का प्रोडक्शन मैनेजर को कथित रूप से सेक्स रैकेट (Sex Racket) में शामिल रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी जुहू (Juhu) स्थित उपनगरीय इलाके में कथित रूप से एक चार सितारा होटल में चल रहे इस रैकेट के मामले में धरा गया है. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है.

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सामाजिक सेवा (एसएस) शाखा ने जेड लक्जरी रेजिडेंसी होटल (Zed Luxury Residency Hotel) पर शुक्रवार को छापा मारा और प्रोडक्शन मैनेजर राजेश कुमार लाल को गिरफ्तार कर लिया .

उन्होंने बताया कि छापेमारी से उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की दो लड़कियों को वहां से बचाया गया . उन्होंने बताया कि इससे पहले 23 दिसंबर को एस एस शाखा ने इसी होटल से सेक्स रैकेट में शामिल तीन महिलाओं को बचाया था.

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को इस बात की जानकारी मिली थी जरीना नामक उज्बेक महिला लाल की मदद से विदेश से ही वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही है .

उन्होंने बताया कि वह वह विदेशी महिलाओं को होटलों में भेजती थी और प्रति ग्राहक 80 हजार रुपये वूसलती थी .

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2020 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).