Bigg Boss 20 Contestants List: सलमान खान के शो में हुई इन सितारों की एंट्री, मैरी कॉम से लेकर आसिफ खान तक शामिल
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आगाज रविवार शाम हो गया. सलमान खान एक बार फिर होस्ट के रूप में लौटे और शो के प्रीमियर में एक-एक कर नए कंटेस्टेंट्स से दर्शकों का परिचय कराया. इस बार शो में फिल्म, टीवी, सोशल मीडिया और खेल जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे, जो आने वाले महीनों तक बिग बॉस के घर में कैमरों की निगरानी में रहेंगे.
Bigg Boss 20 Contestants List: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आगाज रविवार शाम हो गया. सलमान खान एक बार फिर होस्ट के रूप में लौटे और शो के प्रीमियर में एक-एक कर नए कंटेस्टेंट्स से दर्शकों का परिचय कराया. इस बार शो में फिल्म, टीवी, सोशल मीडिया और खेल जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे, जो आने वाले महीनों तक बिग बॉस के घर में कैमरों की निगरानी में रहेंगे.
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
इस सीजन में कई मशहूर अभिनेता, मॉडल, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और खिलाड़ी बिग बॉस के घर में एंट्री कर चुके हैं. आइए जानते हैं इस सीजन के प्रमुख कंटेस्टेंट्स के बारे में.
कनिका मान
टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने बिग बॉस 20 में एंट्री की है. वह 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से घर-घर में मशहूर हुई थीं. इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी नजर आ चुकी हैं. बिग बॉस में उनकी एंट्री से टीवी दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है.
काजी अहमद तौकीर
मशहूर गायक और रियलिटी शो स्टार काजी अहमद तौकीर भी इस सीजन का हिस्सा बने हैं. उन्होंने साल 2005 में 'फेम गुरुकुल' जीतकर देशभर में पहचान बनाई थी. लंबे समय बाद वह एक बार फिर बड़े रियलिटी शो में नजर आएंगे.
आसिफ खान
वेब सीरीज 'पंचायत', 'पाताल लोक' और 'जामताड़ा' में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता आसिफ खान भी बिग बॉस 20 के घर में पहुंच चुके हैं. अब फैंस उन्हें रियलिटी शो में उनके असली अंदाज में देख पाएंगे.
ईशा रिखी
पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी भी इस सीजन का हिस्सा हैं. उन्होंने हिंदी फिल्म 'नवाबजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हाल ही में रैपर बादशाह से तलाक की खबरों को लेकर भी वह सुर्खियों में रही थीं.
रोहेद खान
मॉडल और अभिनेता रोहेद खान ने भी बिग बॉस 20 में एंट्री की है. फैशन और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में अपनी पहचान बनाने के बाद अब वह पहली बार इस लोकप्रिय रियलिटी शो में नजर आएंगे.
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बनी हैं. भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल आम्रपाली की एंट्री से शो में मनोरंजन का तड़का और बढ़ने की उम्मीद है.
एम. सी. मैरी कॉम
इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक भारत की दिग्गज मुक्केबाज एम. सी. मैरी कॉम हैं. छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम अपने शानदार खेल करियर के बाद अब बिग बॉस के घर में नजर आएंगी. उनके अनुभव, अनुशासन और मजबूत व्यक्तित्व को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है.