टीवी

Bigg Boss 17: 'वीकेंड का वार' में Salman Khan ने लगाई Ankita Lokhande, Vicky Jain और Abhishek Pandey की क्लास

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 17 के अपकमिंग 'वीकेंड का वार' में होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान ने कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को रियलिटी चेक दिया, जिनका पिछले दो हफ़्तों से घर में बार-बार झगड़ा हो रहा है.

Bigg Boss 17: 'वीकेंड का वार' में Salman Khan ने लगाई Ankita Lokhande, Vicky Jain और Abhishek Pandey की क्लास
Salman Khan (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 27 अक्टूबर : कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 17 (Bigg Boss 17) अज़क`के अपकमिंग 'वीकेंड का वार' में होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान ने कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को रियलिटी चेक दिया, जिनका पिछले दो हफ़्तों से घर में बार-बार झगड़ा हो रहा है. अंकिता की अपने पति विक्की से शिकायत है कि वह उन्हें टाइम नहीं दे रहे हैं. वहीं, विक्की का कहना है कि वह गेम जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस कपल को 'दबंग' होस्ट द्वारा कई रियलिटी चेक का सामना करना पड़ा.

सलमान ने अंकिता से एक सवाल पूछा, "क्या तुम अपनी इंडिविजुअलिटी खोने के लिए आई हो?" अंकिता के पास एक ही जवाब है कि वह अपने फैसले खुद ले सकती है, लेकिन वह अपने पति को अपने साथ चाहती है. इसके बाद सलमान ने विक्की से कई तीखे सवाल किए. जब घर के कुछ सदस्यों ने किचन एरिया को साफ करने के लिए कहा, तो नाराज अभिषेक ने मन्नारा चोपड़ा पर गंदगी करने और फर्श साफ करने का काम नहीं करने का आरोप लगाकर अपना बचाव किया. यह भी पढ़ें : Khichdi 2 Trailer Update: कॉमेडी से भरी फिल्म 'खिचड़ी 2' का ट्रेलर 1 नवंबर को होगा जारी, जानिए रिलीज डेट (Watch Video)

अभिषेक मन्नारा को "डुप्लीकेट परिणीति चोपड़ा" कहते हैं. इस पर मन्नारा ने उसे चेतावनी देते है कि वह उसके परिवार के सदस्यों को लड़ाई में न घसीटे. यह तकरार 'वीकेंड का वार' में पहुंच जाती है और सलमान अभिषेक को फटकार लगाते है. 'बिग बॉस 17' के वर्तमान कंटेस्टेंट्स जिग्ना वोरा, सना रईस खान, अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, नवीद सोले, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अभिषेक कुमार, ईशा मालविया, रिंकू धवन, अरुण मैशेट्टी, सनी आर्य, फ़िरोज़ा खान, सोनिया बंसल और मन्नारा चोपड़ा है. यह शो कलर्स और जियोसिनेमा पर प्रसारित होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).