मनोरंजन

Bigg Boss 16: Abdu Rozik को लेकर 'गंदा और अपत्तिजनक मैसेज' से खड़ा हुआ नया विवाद

रियालिटी शो 'बिग बॉस 16 के घर में आए दिन नया विवाद देखने को मिलता ही है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर में रहने वाले सदस्यों को लेकर घर के बाहर भी विवाद शुरु हो जाते हैं.

Bigg Boss 16: Abdu Rozik को लेकर 'गंदा और अपत्तिजनक मैसेज' से खड़ा हुआ नया विवाद
कलर्स (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 15 दिसम्बर : रियालिटी शो 'बिग बॉस 16'(Bigg Boss 16) के घर में आए दिन नया विवाद देखने को मिलता ही है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर में रहने वाले सदस्यों को लेकर घर के बाहर भी विवाद शुरु हो जाते हैं. ऐसे में शो के सबसे छोटे सदस्य 19 साल के अब्दू रोजिक को लेकर नया बवाल देखने को मिल रहा है. दरअसल यह पूरा मामला जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई सारी बातें और बयान सामने आ रहे हैं वह शो में अब्दू रोजिक की सबसे अच्छी दोस्त निमृत के जन्मदिन से शुरु हुआ था.

निमृत के जन्मदिन के मौके पर एमसी स्टेन, शिव ठाकरे, साजिद खान और दूसरे दोस्ते ने मिलकर जश्न मनाया था. इस दौरान अब्बू ने शर्टलेस होकर निमृत के लिए प्यारा सा मैसेज लिखा था, इसी बीच अब्बू की पीठ पर सुंबुल और साजिद ने बहुत ही 'गंदा और अपत्तिजनक मैसेज' भी लिखा जिसका अर्थ उसको पता भी नहीं था. यह भी पढ़े: Shweta Tiwari ने ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस पहन गिराई बिजली, एक्ट्रेस की दिलकश अदाओं ने धड़काया यूजर्स का दिल (See Pics)

अब इसको लेकर अब्दू की प्रबंधन को परेशानी हुई है क्योंकि यह मैसेज काफी आपत्तिजनक था. इसी को लेकर अब्दू की टीम प्रबंधन ने एक स्टेटमेंट जारी करके कहा है कि यह जो अब्दू के साथ हुआ है वह बहुत ही गलत है और दूसरी बात की अब्दू को उसका मतलब भी नहीं समझ आता है. तो इसको लेकर कार्रवाई करने की जरुरत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).