Bigg Boss 13: सलमान खान के शो पर मेकर्स से हुई ये गलती, शूट किये बिना चली गईं दीपिका पादुकोण?
सलमान खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण यहां अपनी आनेवाली फिल्म 'छपाक' को प्रमोट करती हुई नजर आएंगी. लेकिन अब शो के सेट से खबर आ रही है कि दीपिका यहां शूट किये बिना ही चली गईं.
Bigg Boss 13 Updates: सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में जल्द ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) को प्रमोट करती हुई नजर आएंगी. इसे लेकर कलर्स टीवी ने एक प्रोमो भी जारी किया था. लेकिन अब शो के सेट से खबर आ रही है कि दीपिका यहां बिना शूट किये ही चली गईं. इसकी वजह है शो के मेकर्स की एक गलती जिसके कारण दीपिका ने वहां रुकना मुनासिब नहीं समझा.
बिग बॉस से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले ट्विटर हैंडल द खबरी ने ट्वीट करके बताया कि दीपिका ने वीकेंड का वॉर के लिए शूट नहीं किया और वहां से चली गईं क्योंकि शो बहुत ही देरी से शुरू हुआ. दीपिका को अपनी फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचना था और इस वजह से वो वहां से शूट किये बिना ही चली गईं.
DeepikaPadukone Left The shoot and Didn't shoot for WeekendKaVaar as It started Very late and she had to Go on Premier
— The Khabri (@TheKhbri) January 3, 2020
अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा. वैसे शो के प्रोमो में दीपिका सलमान के साथ स्टेज पर जमकर मस्ती करती हुई नजर आईं थी. बतातें चलें कि इस बार बिग बॉस 13 को पांच हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है. शो की बढ़ती टीआरपी और दर्शकों के उत्साह के कारण इसके मेकर्स ने ये फैसला लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2020 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

