टीवी

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: सलमान खान ने की असीम रियाज की तारीफ तो सिद्धार्थ शुक्ला ने लगाया गले

इस दौरान सलमान कहते है कि पूरे हफ्ते हर सदस्य पॉलिटिकली करेक्ट बनता रहा सिर्फ असीम को छोड़कर. जिसके बाद सिद्धार्थ और असीम एक दूसरे को गले लगाते दिखाई देते हैं.

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: सलमान खान ने की असीम रियाज की तारीफ तो सिद्धार्थ शुक्ला ने लगाया गले
बिग बॉस 13 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के वीकेंड का वार में आज सलमान खान एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज पहुंचे. जहां उन्होंने पूरे हफ्ते घर में हुए हंगामे पर बात की. आज के एपिसोड की शुरुआत हुई घर में आए नए सदस्यों को टैग देने को लेकर. इस टास्क के दौरान हिंदुस्तानी भाऊ और विशाल आदित्य सिंह के बीच जमकर हंगामा होता है. तो वहीं शेफाली जरीवाला और माहिरा शर्मा के बीच भी काफी अनबन देखने को मिलती है. हालांकि घर वालों के उलट जनता उन्हें अलग टैग देती है. जबकि इस दौरान सलमान कहते है कि पूरे हफ्ते हर सदस्य पॉलिटिकली करेक्ट बनता रहा सिर्फ असीम को छोड़कर. जिसके बाद सिद्धार्थ और असीम एक दूसरे को गले लगाते दिखाई देते हैं.

घर वालों ने एक दूसरे को दिया टैग तो मच गया हंगामा

बिग बॉस के आदेश के बाद सभी घर वालें एक दूसरे को टैग देने लगते है. जिसमें बोल बच्चन, कायर और दिशाहीन जैसे टैग रहते हैं. जिसे लेकर घर वालों के बीच बहस शुरू हो जाती हैं. विशाल आदित्य सिंह हिंदुस्तानी भाऊ को बोल बच्चन का टैग देते हैं जिससे दोनों के बीच गरमा-गरम बहस शुरू हो जाती है. जिसके बाद सभी घर वाले मिलकर शेफाली जरीवाला दिशाहीन होने टैग देते हैं. इस बात को लेकर भी शेफाली नाराजगी जाहिर करती हैं जिससे माहिरा शर्मा और शेफाली के बीच जुबानी लड़ाई देखने को मिलती है.

सिद्धार्थ शुक्ला, माहिरा शर्मा और देवोलीना के बीच दिखी मजेदार केमिस्ट्री

टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला, माहिरा शर्मा और देवोलीना के बीच अलग ही केमिस्ट्री देखने को मिली. माहिरा कहती है कि सिद्धार्थ का अलग अवतार देखने को मिल रहा है जिस कारण अब वो सिद्धार्थ को पसंद करने लगी है. तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला देवोलीना को घर की एंटरटेनर का टैग पहनाते है. जिसे हर कोई एन्जॉय करता है.

सलमान खान दर्शकों का फैसला बता बदलते है टैग

घर वाले भले ही अपनी नजर से दूसरे घर वाले को टैग देते हैं. लेकिन सलमान खान सभी को बताते है कि घर के बाहर जनता की राय के आप सबके काफी उल्ट है. ऐसे में शुरुआत अरहान से करते हैं जिन्हें कायर का टैग मिला रहता है. जिसपर सलमान बताते है कि जनता असल में उन्हें बोल बच्चन समझती हैं. ऐसे हिंदुस्तानी भाऊ की एंटरटेनर का टैग मिलता है जबकि शेफाली दिशाहीन समझने वाले घर के सदस्यों के उलट जनता उन्हें लीडर मानती हैं. जबकि खुद लीडर का टैग लेने वाले विशाल आदित्य सिंह को कायर का टैग मिलता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

सलमान ने की असीम रियाज की तारीफ

सलमान खान बताते है इस पूरे हफ्ते हर सदस्य पॉलिटिकली करेक्ट बनता रहा लेकिन असीम रियाज अकेले ऐसे सदस्य थे जिन्होंने सही में सबका दिल जीता और शानदार खेल दिखाया. सलमान की तारीफ के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच आई दरार भी भर्ती दिखाई दी. सिद्धार्थ ने असीम को गले लगाकर बधाई जबकि हिमांशी, आरती और शेफाली ने ग्रुप हग कर एक दूसरे की हौसलाअफजाई की.

अनिल कपूर पहुंचे पागलपंती के प्रमोशन के लिए

शो के आखिरी अनिल कपूर स्टेज पर आते हैं. अनिल कपूर अपनी नई फिल्म पागलपंती के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर पहुंचे. ऐसे में कल पूरी टीम बिग बॉस में अपनी फिल्म को प्रमोट करेगी. जबकि एक सदस्य घर से बेघर भी हो जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2019 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).