Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह दोनों इस हफ्ते हुए सेफ
सलमान खान की फटकार के बाद आज शो के दौरान असीम और सिद्धार्थ एक बार फिर अपने बीच की गलतफहमी को दूर करते दिखाई दिए. लेकिन क्या ये दोनों एक बार फिर दोस्त बन पाएंगे इस पर सभी निगाहें होंगी.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) में शनिवार को सलमान खान (Salman Khan) की तरफ से लगाई गई क्लास का असर आज घर में दिखाई दिया. असीम और सिद्धार्थ एक बार फिर अपने बीच के मनमुटाव को दूर करते दिखाई दिए. जबकि वहीं असीम हिमांशी को समझाते हैं कि उनके चलते सिद्धार्थ के साथ उनकी लड़ाई नहीं हुई तो अपने आप को मत कोसो. हालांकि आज घर में पहुंचे सलमान खान मस्ती के मूड में दिखाई दिए. जिससे घर वाले भी काफी नॉर्मल मूड में दिखाई दिए. सलमान ने घर वालों से मिलते ही उनके साथ मस्ती करणी शुरू कर दी जिसके बाद घर का माहौल बदल गया और हर कोई बिंदास होकर अपनी बात कहता दिखाई दिया.
गलतफहमी के फूटे गुब्बारे
सलमान ने सभी घर वाले वालों को एक दूसरे की गलतफहमी के दूर करते दिखाई दिए. हालांकि भाऊ और शहनाज का इस दौरान कंफ्यूज दिखाई दिए.
घर वालों के कई रिश्तेदार पक्ष रखने पहुंचे
जय भानुशाली जहां सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त के तौर पहुंचे. जबकि उनकी पत्नी माही रश्मि देसाई की दोस्त बनकर उनका पक्ष रखती दिखाई दी. शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी, पारस छाबड़ा की खास दोस्त आकांक्षा पूरी और असीम रियाज के भाई उमर रियाज उनका पक्ष रखते दिखाई दिए. इस दौरान इनके बीच भी बहस देखने को मिली. इस दौरान दोस्तों की बातें सुनकर सलमान खान ने साफ किया असीम ने सिद्धार्थ को हल्के धक्के दिए. जबकि पारस छाबड़ा का सपोर्ट कर रही आकांशा के बर्ताव देख सलमान ने उनकी खिंचाई करते दिखाई दिए.
आकांक्षा पूरी ने किया खुलासा, कहा- मेरे कहने पर पारस प्लेबॉय इमेज के साथ घर में
आकांशा ने बताया कि मैंने पारस के साथ मिलकर ये प्लानिंग की है कि घर में संत नहीं बल्कि प्लेबॉय की इमेज के साथ रहना है. अब पारस वही कर रहा है.
रणविजय सिंह पहुंचे बिग बॉस के घर में, जहां BB सितारे का टास्क खेला
घर में पहुंचे रणविजय सिंह ने सभी घर वालों को बताया कि उनके साथ BB सितारे का टास्क खेला. जिसमें 2 कंटेस्टेंट एक साथ आपसी सहमती से एक घर वाले की तस्वीर फाड़ेंगे. ऐसे में सबसे पहले पहले असीम रियाज की तस्वीर हटी. जिसमें माहिरा और हिमांशी ने मिलकर असीम की तस्वीर हटाई. लेकिन जैसे ही भाऊ और देवोलीना पारस छाबड़ा की तस्वीर हटाने जाते है उसके बाद घर में हंगामा शुरू हो जाता हैं. इस दौरान पारस देबो और रश्मि को एक ही थाली के चट्टे बट्टे कह देते हैं. इस टास्क के आखिर में शहनाज गिल. शेफाली जरीवाला, सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह, हिंदुस्तानी भाऊ और विशाल सिंह जीतते हैं. जिन्हें रणविजय की तरफ से बिरयानी की ट्रीट मिलती है.
सलमान ने घर वालों के सामने पेश किया स्नो स्प्रे टास्क
सलमान खान ने घर वालों के सामने नया टास्क दिया. इस टास्क में सभी घर वालों को अपने लिए कही गई बात को पहचान कर एक घर वालों में मुंह पर स्प्रे करना है. जो उसे लगता है कि उसने उसके लिए ये बात कही होगी. इस दौरान भी ज्यादातर घर वाले पारस छाबड़ा को निशाना बनाते दिखाई दिए.
View this post on Instagram
आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्जी हुए सेफ
सलमान ने आरती और देवोलीना को बताया कि आप दोनों में से एक घर से बेघर हो जाएगा. हालांकि सलमान ने बाद में साफ किया कि कोई घर से बेघर नहीं हो रहा है. लेकिन दोनों ही बातें नहीं समझ पाते जिसके बाद बिग बॉस उन्हें बताते है कि वो दोनों ही सेफ हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2019 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

